HomeUncategorizedदिल्ली में कांग्रेस के 3 उम्मीदवारों को भी जिताने के लिए केजरीवाल...

दिल्ली में कांग्रेस के 3 उम्मीदवारों को भी जिताने के लिए केजरीवाल ने कसी कमर…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Arvind Kejriwal Campaign for Congress : अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आए दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने दिल्ली की सातों सीटों को जीतने का प्लान बनाया है।

कांग्रेस (Congress) के तीन उम्मीदवारों को भी जिताने के लिए कमर कस ली है। वह आज यानी बुधवार को उत्तर-पश्चिमी सीट व चांदनी चौक (Chandni Chowk) में रोड शो (Road Show) करेंगे।

यहां से कांग्रेस की तरफ से डॉ. उदित राज (Dr. Udit Raj) और जेपी अग्रवाल (JP Agrawal) उम्मीदवार हैं।

इस दौरान कांग्रेस के तीसरे उम्मीदवार कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) भी मौजूद रहेंगे। आने वाले दिनों में वह उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट पर भी उनके लिए प्रचार करने जाएंगे।

पहली बार चुनाव में AAP और Congress के बीच समझौता

दिल्ली में पहली बार आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस (Congress) मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।

आम आदमी पार्टी दक्षिणी, पूर्वी, नई दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली सीट पर चुनाव लड़ रही है, कांग्रेस चांदनी चौक, उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट पर मैदान में है।

जेल से छूटने के अगले दिन से केजरीवाल दिल्ली (Delhi) में आम आदमी पार्टी की चार सीटों पर रोड शो कर करके इंडिया गठबंधन के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

इस दौरान कांग्रेस उम्मीदवारों ने भी उनसे मिलकर चुनाव प्रचार करने की अपील की थी।

मुख्यमंत्री के रोड शो पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव (Devendra Yadav)  ने बताया कि पूरी दिल्ली में सातों सीटों पर गठबंधन के कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं।

इससे भाजपा के भ्रम की धुंध भी धीरे-धीरे साफ हो रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री केजरीवाल चांदनी चौक से उम्मीदवार जयप्रकाश अग्रवाल, उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार और उत्तर पश्चिमी दिल्ली से उदित राज के समर्थन में दो रोड शो करेंगे।

पहला रोड शो मॉडल टाउन से शुरू होगा और दूसरा जहांगीरपुरी में होगा।

आज ही लखनऊ भी जाएंगे केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिर्फ दिल्ली में कांग्रेस के लिए प्रचार नहीं करेंगे, वह देश के उन राज्यों में भी जा रहे हैं जहां इंडिया गठबंधन के घटक दल चुनाव लड़ रहे हैं।

आम आदमी पार्टी वहां एक भी सीट पर चुनाव लड़ रही है।

वह बुधवार को लखनऊ (Lucknow) रवाना हो सकते हैं।

वहां से शाम को लौटने के बाद दिल्ली में प्रचार करेंगे। उसके बाद 16 मई को पंजाब व झारखंड में प्रचार के लिए जाएंगे। इसके अलावा 17 मई को महाराष्ट्र में रहेंगे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...