Latest NewsऑटोChip की कमी और कोरोना संक्रमण के प्रसार से KIA की बिक्री...

Chip की कमी और कोरोना संक्रमण के प्रसार से KIA की बिक्री छह फीसदी घटी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

सोल: वैश्विक स्तर पर जारी चिप की कमी तथा कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार की वजह से दक्षिण कोरिया की दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माण कंपनी किया मोटर्स की जनवरी में बिक्री छह फीसदी घट गयी।

कंपनी द्वारा जारी वक्तव्य के मुताबिक गत साल जनवरी में उसके 2,25,733 वाहनों की बिक्री हुई थी लेकिन इस साल आलोच्य माह में उसकी बिक्री 5.7 प्रतिशत घटकर 2,12,819 इकाई रह गयी।

गत साल जनवरी की तुलना में सालाना आधार पर इस साल जनवरी में दक्षिण कोरिया में किया वाहन की बिक्री 41,481 वाहन से 11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 37,038 इकाई तथा निर्यात 1,84,252 वाहन से 4.6 प्रतिशत घटकर 1,75,781 इकाई रह गया।

वार्षिक आधार पर 2020 में किया ने 2.61 मिलियन वाहन बेचे थे, जो 2021 में 6.5 प्रतिशत बढ़कर 2.78 मिलियन के आंकड़े पर पहुंच गये।

किया का कहना है कि चित की लगातार कमी तथा कोरोना वायरस के नसये वैरिएंट के प्रसार से गत माह उसकी बिक्री प्रभावित हुई है।

कपनी ने कहा है कि वह उत्पादन शेड्यूल में बदलाव करके चिप की कमी के उत्पादन पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने की कोशिश करेगी।

गत साल सितंबर में किया के वाहन उत्पादन क्षमता में तेजी आयी थी और कंपनी अब भारतीय संयंत्रों में तीन शिफ्ट की प्रणाली लागू करेगी तथा बिक्री को बढ़ाने के लिए पहली तिमाही में नये मॉडल लांच करेगी।

spot_img

Latest articles

लक्जरी में नहीं है गौतम अदाणी का कोई जवाब, लुटियंस दिल्ली में स्थित 400 करोड़ के बंगले के हैं मालिक

नई दिल्ली : देश के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल गौतम अदाणी देश के कई...

BREAKING: सिल्ली में ACB की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार रिश्वत लेते पकड़े गए अमीन

रांची: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।...

3 साल बाद भी पोस्टिंग नहीं! डीएसपी नियुक्ति पर झारखंड में सियासी घमासान, विधानसभा में गूंजेगा मामला

रांची: झारखंड में 7वीं से 10वीं जेपीएससी के जरिए बहाल किए गए डीएसपी अधिकारियों...

एआई के संभावित दुरुपयोग से जुड़ी चुनौतियों के बीच भारत की भूमिका महत्वपूर्ण: डारियो अमोदेई

नयी दिल्ली : एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डारियो अमोदेई ने बृहस्पतिवार को...

खबरें और भी हैं...