Homeझारखंडबोकारों में कोलकाता STF और झारखंड ATS ने अवैध हथियार और नकली...

बोकारों में कोलकाता STF और झारखंड ATS ने अवैध हथियार और नकली शराब फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 12 पिस्टल, 50 कार्टन शराब जब्त

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Bokaro News: कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और झारखंड एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने गुरुवार शाम बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल अंतर्गत जरीडीह बाजार की कलाली रोड पर स्थित कावेरी मैरेज पैलेस और इसके समीप एक गोदाम में छापेमारी कर अवैध हथियार और नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।

इस संयुक्त ऑपरेशन में बेरमो और गांधीनगर थाना पुलिस भी शामिल थी। छापेमारी में 12 निर्मित पिस्टल, कई अर्ध-निर्मित हथियार, हथियार बनाने की सामग्री, और 50 कार्टन नकली अंग्रेजी शराब बरामद हुई। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य सरगना की तलाश में छापेमारी जारी है।

सभी बरामद सामग्री को एक वाहन में लोड कर पुलिस बेरमो थाने ले गई। सूत्रों के अनुसार, मैरेज हॉल का मालिक सूरज साव है, जो कबाड़ का कारोबार भी करता है।

पश्चिम बंगाल से मिली थी सूचना

कोलकाता STF को पश्चिम बंगाल में अवैध हथियारों की बरामदगी के बाद जरीडीह में फैक्ट्री की जानकारी मिली थी। पिछले 15 दिनों में इसी टीम ने धनबाद के महुदा थाना क्षेत्र में एक अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था।

गुप्त सूत्रों से मिली सटीक जानकारी के आधार पर STF और ATS ने दो-तीन दिनों तक बेरमो में गुप्त निगरानी की। सूत्रों का दावा है कि इन अवैध हथियारों को बांग्लादेश सहित अन्य देशों में तस्करी की जाती थी।

रिहायशी इलाके में बेखौफ कारोबार

जरीडीह बाजार का यह इलाका भीड़भाड़ वाला रिहायशी क्षेत्र है, जहां चारों ओर घर बने हैं। इसके बावजूद मैरेज हॉल की आड़ में अवैध हथियार और नकली शराब का धंधा बिना किसी डर के फल-फूल रहा था। स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी। मिनरल वाटर बनाने की आड़ में नकली शराब की फैक्ट्री संचालित हो रही थी। बोकारो आबकारी विभाग ने पहले भी जरीडीह बस्ती और बाजार में तीन-चार बार नकली शराब की फैक्ट्री पकड़ी थी।

ये सामान हुए बरामद

12 निर्मित पिस्टल, कई अर्ध-निर्मित हथियार, लोहे की प्लेटें, लेथ मशीन, दो अन्य मशीनें, और हथियार बनाने के लिए भारी मात्रा में कच्चा माल।

वहीं विभिन्न ब्रांड की नकली अंग्रेजी शराब के 50 कार्टन, 12 बड़े टब, स्टिकर, कॉर्क, खाली बोतलें, और कच्चा स्प्रिट।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...