Latehar News: लातेहार पुलिस ने न्यायालय के आदेश और SP कुमार गौरव के निर्देश पर चंदवा थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर कुख्यात नक्सली कमांडर रविंद्र गंझू की पत्नी ललिता देवी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर ललिता को मंडल कारा लातेहार भेज दिया गया। थानेदार रणधीर कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई लोहरदगा जिले के जोबांग थाना कांड संख्या 33/18 के तहत की गई।
ललिता के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। पुलिस के अनुसार, वह पहले भी जेल जा चुकी है और लंबे समय से फरार थी।
ललिता का पति झारखंड का कुख्यात हार्डकोर नक्सली
ललिता का पति रविंद्र गंझू झारखंड का कुख्यात हार्डकोर नक्सली है, जिसके खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं। लोहरदगा में उसके खिलाफ एनआईए के पास भी कई मामले लंबित हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रविंद्र गंझू वर्षों से फरार है और नक्सली गतिविधियों को सक्रिय रखने में अहम भूमिका निभाता रहा है।
पुलिस ललिता की गिरफ्तारी को नक्सली नेटवर्क पर बड़ी सफलता मान रही है। इससे नक्सली संगठन की गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद है।


