HomeUncategorizedLok Sabha Eletion : चौथे चरण में शाम 5 बजे तक 62.31...

Lok Sabha Eletion : चौथे चरण में शाम 5 बजे तक 62.31 प्रतिशत हुआ मतदान

Published on

spot_img

Lok Sabha Eletion 2024: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Eletion) के चौथे चरण में सोमवार को आंध्र प्रदेश, तेलंगाना एवं जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) सहित 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है।

शाम पांच बजे तक कुल 62.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

चुनाव आयोग के अनुसार शाम पांच बजे तक सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 75.66 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में 68.04, बिहार में 54.14, जम्मू और कश्मीर में 35.75, झारखंड में 63.14, मध्य प्रदेश में 68.01, महाराष्ट्र में 52.49, ओडिशा में 62.96, तेलंगाना में 61.16 और उत्तर प्रदेश में 56.35 प्रतिशत मतदान हुआ।

इसी चरण में आंध्र प्रदेश विधानसभा (Andhra Pradesh Assembly) की सभी 175 सीटों पर भी वोट डाले जा रहे हैं।

चार चरणों में घोषित 147 सदस्यों वाली ओडिशा विधानसभा की 28 सीटों पर भी मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार शाम पांच बजे तक आंध्र प्रदेश में कुल 67.99 प्रतिशत और ओडिशा में 62.96 प्रतिशत मतदान हुआ है।

उल्लेखनीय है कि चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 25, तेलंगाना की सभी 17 सीटों, उत्तर प्रदेश की 13, महाराष्ट्र की 11, पश्चिम बंगाल की 8, मध्य प्रदेश की 8, बिहार की 5, झारखंड और ओडिशा की 4-4 सीटों और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान हो रहा है।

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के चौथे चरण में 10 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों से 1717 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

सभी सीटों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संख्या 18 है। इस चरण में 1.92 लाख मतदान केंद्रों पर 19 लाख से अधिक चुनाव कर्मी तैनात किए गए हैं।

इस चरण में 17.70 करोड़ से अधिक मतदाताओं में 8.73 करोड़ महिला और 8.97 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। 85 वर्ष से अधिक आयु के 12.49 लाख से अधिक पंजीकृत और 19.99 लाख दिव्यांग (Handicapped) मतदाता हैं, जिन्हें अपने घर से आराम से मतदान करने का विकल्प प्रदान किया गया है।

spot_img

Latest articles

रांची में विश्वविद्यालय अधिनियम संशोधन का विरोध, छात्र संगठनों ने फूंका सरकार का पुतला

Jharkhand News: राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर बुधवार को छात्र संगठनों ने...

CID की बड़ी कार्रवाई!, सेना के अधिकारी से 2.9 करोड़ की ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

Jharkhand News: झारखंड CID की साइबर क्राइम ब्रांच ने गुजरात में छापेमारी कर दो...

चाईबासा संप्रेक्षण गृह से दो बाल कैदियों का फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Jharkhand News: चाईबासा संप्रेक्षण गृह से बुधवार तड़के करीब तीन बजे दो बाल कैदियों...

नाबालिग के प्यार में बाधा बनी मां तो, गला घोंटकर कर दी हत्या

Jharkhand News: चंदनकियारी प्रखंड के बरमसिया ओपी क्षेत्र के पारबहाल गांव में एक हृदयविदारक...

खबरें और भी हैं...