HomeUncategorizedPM मोदी वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव, BJP ने 195 उम्मीदवारों की पहली...

PM मोदी वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव, BJP ने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को जारी की। इस सूची में प्रधानमंत्री Narendra Modi सहित 34 केंद्रीय और राज्यमंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष का नाम है।

BJP मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव Vinod Tawde ने बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति ने 16 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों की 195 लोकसभा सीटों पर उम्मदीवारों के नाम तय कर दिए हैं। प्रधानमंत्री मोदी इस बार भी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे।

पहली सूची में समाज के सभी वर्गों और जातियों को शामिल किया गया है। इसमें 34 केंद्रीय मंत्री और राज्यमंत्री के साथ दो पूर्व मुख्यमंत्री, 28 महिलाएं, 50 से कम से उम्र के 47 उम्मीदवार, 18 अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवार, पिछड़ा वर्ग से 57 उम्मीदवारों को शामिल किया गया है।

तावड़े ने बताया कि पहली सूची में उत्तर प्रदेश से 51, पश्चिम बंगाल से 20, मध्यप्रदेश से 24, गुजरात-15, राजस्थान-15, केरल -12, तेलंगाना -09, असम-11, Jharkhand-11, छत्तीसगढ-11, दिल्ली-5, जम्मू-2, Uttarakhand-3, अरुणाचल प्रदेश -2, गोवा-01, त्रिपुरा-01, अंडमान एंड निकोबार -01 सीट पर उम्मीदवार घोषित किए गए।

दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से पांच पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इसमें प्रवीण खंडेलवाल को चांदनी चौक, उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, West Delhi से कमलजीत सहरावत और दक्षिण दिल्ली से रामबीर सिंह बिधूड़ी को उम्मीदवार बनाया गया है।

spot_img

Latest articles

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

खबरें और भी हैं...