• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • हेल्थ
  • ऑटो
Horoscope

वृषभ, कन्या एवं तुला राशि वालों का भाग्य आज देगा साथ, जानिए अपना दैनिक राशिफल

1 year ago
ISRO का PSLV-C61 लॉन्च फेल, EOS-09 सैटेलाइट तीसरे चरण में अटका

ISRO का PSLV-C61 लॉन्च फेल, EOS-09 सैटेलाइट तीसरे चरण में अटका

11 hours ago
CJI बीआर गवई ने प्रोटोकॉल चूक पर महाराष्ट्र सरकार को ‘लताड़ा’, अनुच्छेद 142 पर दिया बयान

CJI बीआर गवई ने प्रोटोकॉल चूक पर महाराष्ट्र सरकार को ‘लताड़ा’, अनुच्छेद 142 पर दिया बयान

11 hours ago
अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर टिप्पणी के लिए गिरफ्तार

अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर टिप्पणी के लिए गिरफ्तार

11 hours ago
ज्योति मल्होत्रा जासूसी केस में ओडिशा कनेक्शन, पुरी की यूट्यूबर प्रियंका सेनापति से IB की पूछताछ

ज्योति मल्होत्रा जासूसी केस में ओडिशा कनेक्शन, पुरी की यूट्यूबर प्रियंका सेनापति से IB की पूछताछ

11 hours ago
जीनल एन गाला का रांची में जोरदार स्वागत, राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान को मजबूत करने का संकल्प

जीनल एन गाला का रांची में जोरदार स्वागत, राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान को मजबूत करने का संकल्प

11 hours ago
रांची में आंधी-बारिश का कहर, दर्जनों पेड़ गिरे, सिंगापुर एयरलाइंस डिजनी लैंड का झूला गिरा

रांची में आंधी-बारिश का कहर, दर्जनों पेड़ गिरे, सिंगापुर एयरलाइंस डिजनी लैंड का झूला गिरा

11 hours ago
CM हेमंत सोरेन ने नेमरा में चाचा जगदीश सोरेन को दी श्रद्धांजलि, अंतिम संस्कार में हुए शामिल

CM हेमंत सोरेन ने नेमरा में चाचा जगदीश सोरेन को दी श्रद्धांजलि, अंतिम संस्कार में हुए शामिल

11 hours ago
23 अक्टूबर से बिगड़ेगा मौसम, रांची समेत विभिन्न हिस्सों में होगी जोरदार बारिश, बढ़ेगी ठंड

झारखंड में 24 मई तक बारिश-आंधी का अलर्ट, गर्मी से मिली राहत

12 hours ago
बोकारो विधायक श्वेता सिंह पर दो पैन और बकाया छिपाने का आरोप, उपायुक्त ने CEO को भेजी जांच रिपोर्ट

बोकारो विधायक श्वेता सिंह पर दो पैन और बकाया छिपाने का आरोप, उपायुक्त ने CEO को भेजी जांच रिपोर्ट

12 hours ago
आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत के तीन बड़े हमलों का था मास्टरमाइंड

आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत के तीन बड़े हमलों का था मास्टरमाइंड

12 hours ago
JSCA चुनाव में अजय नाथ शाहदेव की ‘द टीम’ का क्लीन स्वीप, सभी सीटों पर जीत

JSCA चुनाव में अजय नाथ शाहदेव की ‘द टीम’ का क्लीन स्वीप, सभी सीटों पर जीत

14 hours ago
आदित्यपुर में रेलवे ब्रिज के नीचे दफन नवजात का शव बरामद, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

आदित्यपुर में रेलवे ब्रिज के नीचे दफन नवजात का शव बरामद, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

14 hours ago
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल
    • क्राइम
    • ई-पेपर
    • रिलेशनशिप
Monday, May 19, 2025
  • Login
News Aroma
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल
    • क्राइम
    • ई-पेपर
    • रिलेशनशिप
No Result
View All Result
News Aroma
No Result
View All Result
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल

April 12, 2024

वृषभ, कन्या एवं तुला राशि वालों का भाग्य आज देगा साथ, जानिए अपना दैनिक राशिफल

Digital Deskby Digital Desk
in Uncategorized
Reading Time: 1 min read
A A
Horoscope

Daily Horoscope : आज यानी 12 अप्रैल दिन शुक्रवार के राशिफल (Horoscope) के अनुसार आज का दिन शुक्र की दोनों राशियां वृषभ (Taurus), तुला (Libra) एवं चंद्रमा की राशि कर्क वालों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा।

दरअसल आज चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रोहिणी नक्षत्र से गोचर करेंगे जिससे शश योग का निर्माण होगा।

चंद्रमा के इस गोचर से आज अनफा नामक योग भी प्रभाव में रहेगा क्योंकि चंद्रमा से द्वादश भाव में आज गुरु ग्रह का गोचर हो रहा है। ऐसे में आज का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आइए जानते हैं।

RelatedPosts

Donald Trump

10 मई के बाद ट्रंप ने 7वीं बार लिया सीजफायर का क्रेडिट, भारत ने…

May 17, 2025
1 मई से लागू नहीं होगा ANPR-FasTag सैटेलाइट टोलिंग सिस्टम, सड़क मंत्रालय ने कहा…

1 मई से लागू नहीं होगा ANPR-FasTag सैटेलाइट टोलिंग सिस्टम, सड़क मंत्रालय ने कहा…

April 20, 2025
PROBA-3 mission

ISRO ने फिर रचा इतिहास, PROBA -3 मिशन की हुई सफल लॉन्चिंग

December 5, 2024

मेष राशि (Aries)

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए लाभप्रद और महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज आप बेहद समझदारी का परिचय देंगे।। बड़प्पन देखकर आप छोटों की गलतियों को माफ करेंगे और नए संपर्कों का विस्तार होगा। जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको आज एक के बाद एक शुभ सूचनाएं मिलती रहेंगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जिसे आप बखूबी निभाने में सफल रहेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कमाई के लिहाज से बेहतर रहने वाला है। अगर आप किसी काम को लेकर परेशान चल रहे हैं तो आपकी चिंता दूर होगी।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें ।

वृषभ राशि (Taurus)

भाग्य की दृष्टि से आज का दिन वृषभ राशि के लिए लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को आज कार्यक्षेत्र में अपने अनुभवों का लाभ मिलेगा। निवेश के मामले में आज आपको अपनी बुद्धि से काम लेना होगा। दोस्तों या किसी की बातों से प्रभावित होकर निवेश करना हानिकारक हो सकता है। वैसे आज आर्थिक मामलों में दिन आपका उत्तम रहेगा। आपके धन में वृद्धि होगी और आपका रुका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है। आप दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम में भाग लेंगे। रिश्तेदारों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर बना रहेगा।

आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि (Gemini)

सेहत के मामले में आज का दिन मिथुन राशि के लिए थोड़ा कमजोर रहने वाला है। अगर पहले से ही कोई स्वास्थ्य समस्या आपको परेशान कर रही है तो उसे नजरअंदाज न करें नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है। आज आपको गुप्त शत्रुओं से भी सतर्क और सावधान रहना होगा। कार्यस्थल पर अपने काम में धैर्य बनाए रखें। अगर आप जल्दबाजी में कोई काम करेंगे तो आज आपसे गलती हो सकती है और आपको इसके लिए अधिकारियों से डांट पड़ सकती है। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है।

आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। गणेश चालीसा का पाठ करना लाभदायक रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए कोई खास उपलब्धि लेकर आने वाला है। साझेदारी में कोई भी काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा ऐसे में आप चाहें तो आज कोई काम साझेदारी में शुरू कर सकते हैं। लेकिन किसी भी जोखिम भरे काम में हाथ आजमाने से बचना होगा और अपने खान-पान पर ध्यान देना होगा। स्वाद के चक्कर में ज्यादा खाने से बचें, अन्यथा पेट से जुड़ी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। छात्र अपने शिक्षकों से अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के बारे में बात कर सकते हैं और इसका लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल पर आप कुछ योजनाएं शुरू कर सकते हैं जो आपके लिए लाभकारी होगा। परिवार में आज आपको अपने बच्चों से सहयोग मिल सकता है।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। ओम नमः शिवाय मंत्र का जप करना शुभ रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

आज का दिन सिंह राशि के लिए लाभकारी लेकिन परिश्रम युक्त रहेगा। आप अपनी मेहनत और लगन से कार्यक्षेत्र में काम करके अधिकारियों को भी हैरान कर देंगे। लेकिन सलाह है कि आज किसी से बहसबाजी में ना पड़े। कला कौशल से आज आप अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने विपक्षियों से सावधान रहना होगा। आप आज शौक और अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं, जिसे देखकर आपके परिवार के सदस्य खुश होंगे।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं।

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण मामलों में सावधान रहना होगा। आपके लिए यह भी जरूरी है कि कोई भी बड़ा फैसला आज बड़ों की सलाह से लें। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करके लोगों को हैरान करेंगे और यदि आप विदेशों से आयात-निर्यात का व्यवसाय करते हैं, तो आपको आज कोई बड़ी डील मिल सकती है या कोई खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में आज किसी से कहासुनी होने की आशंका है बेहतर होगा कि वाणी पर कंट्रोल रखें। रचनात्मक कार्य में आज आपकी रुचि बनी रहेगी।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

तुला राशि (Libra)

आज दिन भर तुला राशि के जातक ऊर्जा और जोश से भरपूर बने रहेंगे। आपके अंदर एनर्जी रहने के कारण आप अपने कार्यो को करने के लिए तत्पर रहेंगे और आपके सभी रुके कार्य आज पूर्ण होंगे। परिवार के सदस्यों से आपको आज सहयोग प्राप्त होगा। किसी नए भूमि, वाहन, मकान आदि को खरीदने की इच्छा भी पूरी होती दिख रही है। आपकी सुख-सुविधाएं भी बढ़ेगी और आप अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यदि उन्हे कोई स्वास्थ्य समस्या हो, तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। आर्थिक मामलों में आज आपको कोई अटका धन मिलने की उम्मीद है।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज वृश्चिक राशि के जातक साहस और उत्साह से ओत प्रोत रहेंगे। पारिवारिक जीवन में आपको आज परिजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होाग। किसी शुभ कार्य में शामिल होने का आपको आज अवसर मिल सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज आप अपनी भावुकता पर कंट्रोल करें नहीं तो लोग आपकी भावुकता का फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। बिना मांगे किसी की मदद करने से आपको आज बचना चाहिए नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझ लेंगे। बिजनेस कर रहे लोग आज किसी बड़े लाभ के चक्कर में छोटे लाभ के अवसरों को हाथ से ना जाने दे, नहीं तो इससे नुकसान हो सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी होगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। पीली वस्तुओं का दान करें, श्रीविष्णु चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन आपके लिए शुभ है। आपके मान सम्मान में आज वृद्धि होगी। लेकिन जरूरत है कि आप अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। वैसे आज आप अपनी व्यवहार कुशलता से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। आपके धन में वृद्धि होने से आप आज मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों के लिए आज कोई गिफ्ट ले सकते हैं। आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई ख़ुशी की ख़बर सुनने को मिल सकती है। आपकी प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी। आपको सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका भी मिलेगा।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता से आशीर्वाद लें।

मकर राशि (Capricorn)

आपके दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। लेकिन सलाह है कि आपको अपने लक्ष्यों को लेकर ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए, नहीं तो काम समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे। अगर आपने अपना पैसा सट्टेबाजी या शेयर बाजार में निवेश किया है तो लाभ का संकेत है धैर्य बनाए रखें, भविष्य में आपको इससे अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप कोई भी काम जिम्मेदारी से करें और स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज न करें।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। कानूनी संबंधी मामलों में आज आपको जीत मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपने खानपान की आदतों में बदलाव करना चाहिए, अन्यथा आपको कुछ शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप जल्दबाजी में कोई फैसला लेंगे तो यह आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। वैवाहिक जीवन में आज किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। छात्र अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के संदर्भ में मित्रों से सहयोग पा सकेंगे। जो लोग विदेश से आयात-निर्यात का कारोबार करते हैं उन्हें अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि, व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में रुके हुए सौदे फाइनल होने से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आज आप अपने रीति-रिवाजों और अपने बच्चों के करियर पर पूरा ध्यान देंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप कोई भी काम आसानी से समय पर पूरा कर पाएंगे। पैसों के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, अन्यथा तकलीफ हो सकती है।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी केवल एक सामान्य जानकारी प्रदान करती है। इस जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। हमारा उद्देश्य आप तक केवल एक सामान्य जानकारी पहुंचना है। कृपया उपयोगकर्ता इस जानकारी को महज एक सूचना के रूप में ही लें।

Tags: Daily HoroscopePiscesrashifalVirgo
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
Previous Post

EID पर सलमान ने किया अपनी नई फिल्म ‘सिकंदर’ का ऐलान

Next Post

गर्मियों में सुबह नाश्ते में करें इन चीजों का सेवन, दिन भर मूड रहेगा फ्रेश

ISRO का PSLV-C61 लॉन्च फेल, EOS-09 सैटेलाइट तीसरे चरण में अटका
भारत

ISRO का PSLV-C61 लॉन्च फेल, EOS-09 सैटेलाइट तीसरे चरण में अटका

Indian Space Research Organization: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रविवार सुबह 5:59 बजे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा के ...

May 18, 2025
CJI बीआर गवई ने प्रोटोकॉल चूक पर महाराष्ट्र सरकार को ‘लताड़ा’, अनुच्छेद 142 पर दिया बयान
भारत

CJI बीआर गवई ने प्रोटोकॉल चूक पर महाराष्ट्र सरकार को ‘लताड़ा’, अनुच्छेद 142 पर दिया बयान

CJI BR Gavai protocol lapse: सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवई ने रविवार को महाराष्ट्र दौरे के दौरान प्रोटोकॉल ...

May 18, 2025
अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर टिप्पणी के लिए गिरफ्तार
भारत

अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर टिप्पणी के लिए गिरफ्तार

Operation Sindoor: अशोका यूनिवर्सिटी के राजनीति विज्ञान विभाग के प्रमुख और एसोसिएट प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर ...

May 18, 2025
ज्योति मल्होत्रा जासूसी केस में ओडिशा कनेक्शन, पुरी की यूट्यूबर प्रियंका सेनापति से IB की पूछताछ
भारत

ज्योति मल्होत्रा जासूसी केस में ओडिशा कनेक्शन, पुरी की यूट्यूबर प्रियंका सेनापति से IB की पूछताछ

YouTuber Jyoti Malhotra accused of spying for Pakistan: हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप ...

May 18, 2025
जीनल एन गाला का रांची में जोरदार स्वागत, राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान को मजबूत करने का संकल्प
झारखंड

जीनल एन गाला का रांची में जोरदार स्वागत, राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान को मजबूत करने का संकल्प

All India Congress Minority Department: अखिल भारतीय कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की नेशनल को-ऑर्डिनेटर और झारखंड प्रभारी जीनल एन गाला के ...

May 18, 2025

Next Post

गर्मियों में सुबह नाश्ते में करें इन चीजों का सेवन, दिन भर मूड रहेगा फ्रेश

News Aroma

Copyright © 2025 News Aroma.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल
    • क्राइम
    • ई-पेपर
    • रिलेशनशिप

Copyright © 2025 News Aroma.