Latest Newsभारतप्रयागराज में माघ मेला 2026 की भव्य शुरुआत, पहले ही दिन उमड़ा...

प्रयागराज में माघ मेला 2026 की भव्य शुरुआत, पहले ही दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Magh Mela 2026 in Prayagraj : प्रयागराज में शनिवार, 3 जनवरी से माघ मेला 2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया। पहले ही दिन संगम तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

पौष पूर्णिमा (Paush Purnima) के पावन अवसर पर देश–विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं (Devotees) ने आस्था की डुबकी लगाई।

magh-mela-2026-begins-with-a-grand-opening-in-prayagraj-with-a-huge-influx-of-devotees-on-the-very-first-day

शाम सात बजे तक 31 लाख से अधिक लोगों ने पवित्र संगम में स्नान किया, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है।

पौष पूर्णिमा पर संगम में ऐतिहासिक स्नान

सुबह से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। प्रशासन के अनुसार सुबह 9 बजे तक ही 7 लाख से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके थे। दोपहर दो बजे तक यह संख्या 19 लाख के पार पहुंच गई।

magh-mela-2026-begins-with-a-grand-opening-in-prayagraj-with-a-huge-influx-of-devotees-on-the-very-first-day

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर आचार्य कल्याणी मां ने त्रिशूल लहराते हुए “हर-हर गंगे” के जयघोष के साथ संगम में स्नान किया, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

भीड़ ने प्रशासन के अनुमान को भी पीछे छोड़ा

प्रशासन का अनुमान था कि पहले दिन 25 से 30 लाख श्रद्धालु स्नान करेंगे, लेकिन यह आंकड़ा पार हो गया। त्रिवेणी संगम पर महाकुंभ जैसी भीड़ नजर आई।

magh-mela-2026-begins-with-a-grand-opening-in-prayagraj-with-a-huge-influx-of-devotees-on-the-very-first-day

हालात को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

15 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

प्रशासन का कहना है कि पूरे माघ मेला अवधि में करीब 15 करोड़ श्रद्धालु प्रयागराज आ सकते हैं।

इसी अनुमान के आधार पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पौष पूर्णिमा के अवसर पर माघ मेले की तस्वीरें Social Media पर साझा कीं और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि माघ मेला आस्था, परंपरा और सनातन संस्कृति का प्रतीक है, और सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

spot_img

Latest articles

विधानसभा में गूंजा बुंडू बड़ा तालाब का मुद्दा, शीघ्र सफाई और सौंदर्यीकरण की मांग

रांची: झारखंड विधानसभा के चालू सत्र में खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने बुंडू के...

विस्थापित परिवारों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करे गेल : संजय सेठ

हटिया विस्थापित परिवार समिति की प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को रक्षा राज्य मंत्री के आवास पर...

धनबाद में बड़ा हादसा: रुई फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक मजदूर झुलसा, लाखों का सामान भी जलकर राख

धनबाद: धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिमराटांड़ में शुक्रवार की सुबह रुई फैक्ट्री...

हटिया डीआरएम ऑफिस की शोभा बढ़ा रहा ब्रिटिश जमाने का बीडीआर क्वीन रेल इंजन

रांची : ब्रिटिश जमाने का रेलवे इंजन हटिया डीआरएम ऑफिस की शोभा बढ़ा रहा...

खबरें और भी हैं...