Homeझारखंडमहेंद्र सिंह धोनी ने दोस्त कुणाल षाड़ंगी की नई महिंद्रा थार पर...

महेंद्र सिंह धोनी ने दोस्त कुणाल षाड़ंगी की नई महिंद्रा थार पर दिया ऑटोग्राफ, तस्वीरें हुईं वायरल..

Published on

spot_img

Mahendra Singh Dhoni Give Autograph On Mahindra Thar: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) न केवल अपने खेल के लिए बल्कि अपनी सादगी और खास अंदाज के लिए भी काफी मशहूर हैं।

हाल ही में धोनी ने अपने करीबी दोस्त और झारखंड के बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी (Kunal Shadangi) की नई महिंद्रा थार पर ऑटोग्राफ दिया, इस खास पल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

नई थार की खुशियां हुई दोगुनी

बताते चलें कुणाल षाड़ंगी ने हाल ही में नई महिंद्रा थार खरीदी थी और इस खुशी को साझा करने के लिए वे धोनी से मिलने उनके रांची स्थित फार्महाउस पहुंचे। इस मौके पर धोनी ने गाड़ी पर अपने ऑटोग्राफ देकर इस क्षण को और भी खास बना दिया। कुणाल ने इस खास पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जो तेजी से वायरल हो गईं।

धोनी के इस खास अंदाज ने उनके प्रशंसकों के दिलों में एक बार फिर जगह बना ली है। कुणाल षाड़ंगी ने कहा, “एमएस धोनी न केवल एक महान खिलाड़ी हैं, बल्कि एक सच्चे दोस्त भी हैं। उनकी सादगी और गर्मजोशी उन्हें खास बनाती है।”

महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने दी प्रतिक्रिया

वहीं महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “एक कार अक्सर वह ‘कैनवास’ होती है, जिस पर हम दुनिया घूमने और जीवन को खोजने की अपनी आकांक्षाएं चित्रित करते हैं, और यह थार रॉक्स उस शख्स के हस्ताक्षर से सज गई, जो आर्ट ऑफ लिविंग में निपुण है।”

यह पहली बार नहीं है जब धोनी ने इस तरह अपने दोस्तों और प्रशंसकों को खुश किया है। इससे पहले भी वे कई बार गाड़ियों पर ऑटोग्राफ देकर चर्चा में रह चुके हैं।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...