Homeझारखंडझारखंड में यहां महिलाओं के लिए खुशखबरी!, मंईयां सम्मान योजना की राशि...

झारखंड में यहां महिलाओं के लिए खुशखबरी!, मंईयां सम्मान योजना की राशि जल्द होगी जारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Maiya Samman Yojana: झारखंड के गांडेय विधानसभा क्षेत्र में मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) के तहत लाभ से वंचित रह गई 11298 महिलाओं के लिए राहत की खबर आई है।

सरकार ने आश्वासन दिया है कि अगले 10 दिनों के भीतर उनके बैंक खातों में ₹7500 की लंबित राशि जमा कर दी जाएगी। इस खबर के सामने आते ही स्थानीय महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) के क्षेत्र में योजना को लेकर कई शिकायतें सामने आई थीं। इनमें कई महिलाओं को समय पर राशि न मिलने की शिकायत थी, जिससे वे आक्रोशित होकर प्रखंड मुख्यालय पहुंचीं और विरोध दर्ज कराया।

38525 ने भरा था फॉर्म, 25786 को मिली राशि

गांडेय प्रखंड में कुल 38525 महिलाओं ने इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था। इनमें से 25786 महिलाओं को उनकी राशि पहले ही मिल चुकी है, लेकिन 11298 महिलाओं के खाते में तकनीकी त्रुटियों की वजह से अभी तक पैसे नहीं पहुंच पाए थे।

इसके अलावा, 1298 महिलाओं के फॉर्म अभी सत्यापित नहीं हो सके हैं, जबकि 182 महिलाओं का नाम योजना की पात्रता पूरी न करने के कारण सूची से हटा दिया गया है।

आंदोलन के बाद सरकार ने दिया आश्वासन

सोमवार को विभिन्न पंचायतों की सैकड़ों महिलाएं प्रखंड मुख्यालय पहुंचीं और सामाजिक सुरक्षा विभाग के कार्यालय में अपनी नाराजगी जाहिर की। महिलाओं का आरोप था कि सरकार ने उनके खातों में पैसे भेजने की बात कही थी, लेकिन उन्हें अभी तक कोई सहायता नहीं मिली।

भारी विरोध के बाद प्रशासन ने इस पर संज्ञान लिया और बीडीओ निशात अंजुम (BDO Nishat Anjum) ने घोषणा की कि जिला सामाजिक सुरक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अगले 10 दिनों में महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...