Latest Newsझारखंडबैरिया के बाद भंडरिया में पेड़ पर बैठा दिखा आदमखोर तेंदुआ, टीम...

बैरिया के बाद भंडरिया में पेड़ पर बैठा दिखा आदमखोर तेंदुआ, टीम ने शुरू की घेराबंदी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गढ़वा: बैरिया के बाद अब भंडरिया में आदमखोर तेंदुआ (Leopard) दिखा। भंडरिया वन क्षेत्र (Bhandaria Forest Area) के अधीन रमकंडा के कुशवार गांव में रात में पहुंच गया।

ग्रामीणों ने खेतों से छलांग लगाकर पेड़ों पर चढ़ते हुए Leopard को देखा। जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। रविवार को पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने इसकी जांच की।

जांच में अधिकारियों ने पाया कि पेड़ों पर उसके नाखून के निशान हैं इसके अलावा तीन जगहों पर उसके फुटमार्क (Footprint) मिले; जिसकी पुष्टि वन विभाग के अधिकारियों ने की।

बैरिया के बाद भंडरिया में पेड़ पर बैठा दिखा आदमखोर तेंदुआ, टीम ने शुरू की घेराबंदी

पेड़ पर बैठा था तेंदुआ

टीम में शामिल वन संरक्षक सह उतरी क्षेत्र के DFO दिलीप यादव, गढ़वा दक्षिणी वन क्षेत्र के DFO शशि कुमार, शूटर नवाब शपथ अली खान ने कुशवार गांव पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी ली।

गांव के ही मंसूर मंसूरी ने बताया कि शनिवार की शाम करीब सात बजे किसी जानवर के खेत से छलांग लगाकर पेड़ों पर चढ़ने की आवाज सुनाई दी।

उसके बाद अन्य ग्रामीणों के साथ टार्च लेकर खोजबीन (Search) की तो वो आराम से पेड़ पर बैठा था, लेकिन थोड़ी देर बाद तेंदुआ वापस जंगलों में निकल गया।

बैरिया के बाद भंडरिया में पेड़ पर बैठा दिखा आदमखोर तेंदुआ, टीम ने शुरू की घेराबंदी

लगाया गया आटोमेटिक पिजंरा

वहीं वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को जागरूक किया और वन विभाग को सहयोग करने की बात कही। हालांकि अभी तक पशुओं पर तेंदुआ ने हमला नहीं किया है।

रविवार की रात तेंदुआ के देखे जाने वाली जगह से थोड़ी दूर पर ही नौ दिनों से आटोमेटिक पिजंरा (Automatic Cage) लगाया गया है। लेकिन अब तक तेंदुआ पिंजरे की ओर नहीं गया है।

बैरिया के बाद भंडरिया में पेड़ पर बैठा दिखा आदमखोर तेंदुआ, टीम ने शुरू की घेराबंदी

रस्सी के सहारे लटकाया गया मांस का टुकड़ा

वन विभाग की टीम ने जंगलों किनारे पेड़ों पर रस्सी के सहारे मांस का टुकड़ा लटकाना शुरू किया है। टीम को उम्मीद है कि बकरे का मांस की खुशबू से तेंदुआ के आने की उम्मीद है।

इससे उसे ट्रेंकुलाइज (Tranquilize) किए जाने में सफलता मिल सकती है। इसके पहले शूटर की टीम ने पिंजरे में कुत्ता व सुअर के अलावे मुर्गा भी रख रही है।

वन संरक्षक दिलीप यादव ने तेंदुआ के फुटमार्क होने की पुष्टि करते हुए कहा कि आदमखोर तेंदुआ वयस्क है। आदमखोर होने के साथ-साथ वह शातिर भी है। विभाग उसे कैद करने का हर संभव प्रयास कर रहा है।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...