Homeभारतभोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को धमकी देने वाला दानापुर से गिरफ्तार

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को धमकी देने वाला दानापुर से गिरफ्तार

Published on

spot_img

Threat to Bhojpuri actress Akshara Singh: मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) को देने और रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने बिहार के दानापुर से गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी का नाम कुंदन कुमार सिंह (Kundan Kumar Singh) है। उस पर पहले से दो और मामले दर्ज हैं। हालांकि उसके द्वारा अभिनेत्री से रंगदारी मांगने की पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।

SDPO Danapur ने बताया कि अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने दानापुर थाना में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि एक अज्ञात कॉल के जरिए उनसे रंगदारी मांगी और धमकी भी दी।

शिकायत पर दानापुर पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज की, जो 13 नवंबर 2024 को की गई। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आरोपी कुंदन जो भोजपुर जिले के आरा का रहने वाला है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर पता चला कि इस व्यक्ति पर पहले भी दो मामले दर्ज हैं।

शराब की जांच के लिए एनालाइजर का इस्तेमाल किया

पहला मामला 2019 में खगौल थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था, जिसमें आरोपी शराब पीकर जेल गया था। दूसरा मामला नवादा थाना क्षेत्र, भोजपुर में दर्ज हुआ था, जिसमें वह पहले भी जेल जा चुका था।

उन्होंने आगे कहा कि जब पुलिस ने आरोपी से और पूछताछ की, तो उसके मुंह से शराब की तेज बदबू आ रही थी। इसके बाद पुलिस ने शराब की जांच के लिए एनालाइजर (Analyzer) का इस्तेमाल किया, और पुष्टि हुई कि आरोपी ने शराब पी रखी थी।

जांच में अभिनेत्री से रंगदारी मांगने की पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन इस बात की पुष्टि हो गई है कि उसने ही अक्षरा को फोन किया था। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त में और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...