झारखंड

झारखंड में यहां मां-बच्चा मिले कोरोना पॉजिटिव

अधिकरियों के समझाने के बाद दोनों पॉजिटिव को कोविड केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया

सिमडेगा: कुरडेग प्रखंड में सोमवार को कोरोना जांच में सात वर्षीय बच्चा व उसकी मां कोरोना पॉजिटिव मिले। कुरडेग थाना परिसर में कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया गया था।

ओडिशा की ओर से एक महिला अपने बच्चे को लेकर आ रही थी। जांच शिविर के पास उसे रोककर जांच कराया गया। जांच में दोनों बच्चा व मां का रैपिड किट में पॉजिटिव मिले।

महिला ने बताया कि ओडिशा में जांच कराए थे। मैं पॉजिटिव थी। मैं अपने भाई के घर कुरडेग जा रही थी। उसी क्रम में जांच में बच्चा भी पॉजिटिव हो गया।

जिला प्रशासन के द्वारा 108 एंबुलेंस कुरडेग भेजा गया। किंतु घर वाले कोरोना पॉजिटिव बच्चा व उसकी मां को अस्पताल नहीं ले जाने दे रहे थे। उक्त लोगों का कहना था कि वे लोग ओडिशा में जाकर इलाज करा लेंगे।

अधिकरियों के समझाने के बाद दोनों पॉजिटिव को कोविड केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पॉजिटिव का इलाज भी शुरू कर दिया गया है।

सिविल सर्जन पीके सिन्हा ने भी बच्चा व उसकी मां के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। सिन्हा ने कहा कि पॉजिटिव मिले मरीज के पूरे परिवार का कोरोना जांच के लिये सैंपल ले लिया गया है। आम लोग कोविड नियमों का पालन करें ताकि जिला में कोरोना का प्रसार न हो सके।

दो माह बाद मिले कोरोना पॉजिटिव

जिले में दो माह से कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या शून्य थी। लगातार कोरोना केस शून्य रहने के कारण आम लोग भी थोड़ी लापरवाही बरतते देखे गये। मास्क का प्रचलन भी कम हो गया था।

8 सिंतबर को जिले में कोरोना का केस शून्य हो गया था। जनजीवन सामान्य हो रहा था।

किंतु 8 नवंबर को पुन: कुरडेग में एक ही परवार के दो लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से भी जिला फिर से कोरोना पॉजिटिव वाले सूची में शामिल हो गया है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker