झारखंड की अंडर-17 महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देने की सांसद ने की घोषणा

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: FIFA Under-17 महिला फुटबॉल टीम में शामिल झारखंड के खिलाड़ियों को (Jharkhand Players) पूर्व सांसद Mahesh Poddar ने दस-दस हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर (Social Media) भी इसकी जानकारी दी है। सांसद ने उम्मीद जताते हुए कहा है कि झारखंड की महिला खिलाड़ी अपने परफॉरमेंस से भारतीय टीम का (Indian Team) नाम रोशन करेंगी।

राशि उपलब्ध कराए जाने का प्रयास हो रहा

जानकारी के मुताबिक इसके लिए उनकी ओर से कला संस्कृति एवं खेलकूद विभाग, झारखंड से (Department of Art, Culture and Sports, Jharkhand) इस संबंध में चर्चा हो चुकी है।

खिलाड़ियों की वापसी पर उन्हें यह राशि उपलब्ध कराए जाने का प्रयास हो रहा है।

ब्राजील और मोरक्को की टीम भी शामिल

उल्लेखनीय है कि भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने (Indian Womens Football Team) महिला फुटबॉल विश्व कप के लिए मेजबान होने के नाते क्वालिफाई किया है।

भारतीय टीम मंगलवार को भुवनेश्वर (ओडिशा) में America में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। उसके ग्रुप में अमेरिका के अलावा ब्राजील और मोरक्को की टीम भी शामिल है।

कप्तानी गुमला की अष्टम उरांव के हाथों में

भारतीय टीम की कप्तानी (Indian womens Football Team Captain) गुमला की अष्टम उरांव के हाथों में है। सुधा अंकिता तिर्की (गुमला), नीतू लिंडा, अंजलि मुंडा और अनिता कुमारी (रांची) तथा पूर्णिमा (सिमडेगा) भी भारतीय टीम में शामिल हैं।

अमूमन सभी खिलाड़ी बेहद गरीब परिवार (Very Poor) से हैं। अष्टम के घर में तो एक टीवी तक नहीं है कि उसके घर के लोग अपनी बेटी का मैच देख सकें। बिशुनपुर (गुमला) में उसके मां तारा और पिता हीरालाल उरांव मजदूरी कर घर चलाते हैं

Share This Article