Latest Newsझारखंडरांची Mega Sports Complex में 17-19 फरवरी तक होगा सांसद खेल महोत्सव,...

रांची Mega Sports Complex में 17-19 फरवरी तक होगा सांसद खेल महोत्सव, रजिस्ट्रेशन शुरू

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची (Ranchi) के होटवार के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (Mega Sports Complex) में 17-19 फरवरी तक MP खेल महोत्सव (Sports Festival) का आयोजन किया जायेगा।

इसमें रांची लोकसभा (Ranchi Lok Sabha) क्षेत्र के छह विधानसभा के खिलाड़ी अलग अलग कैटेगरी (अंडर 14, अंडर 18 और सीनियर) में भाग लेंगे।

 

संजय सेठ: इच्छुक खिलाड़ी इसमें शामिल हो सकते हैं

MP संजय सेठ ने रविवार को माहेश्वरी भवन, रांची में सांसद खेल महोत्सव के ब्रोशर और फॉर्म लॉन्चिंग (Form Launching) के बाद जानकारी दी कि यह अपनी तरह का खास आयोजन होने वाला है।

ऐसे आयोजन के जरिये गांवों में छिपी प्रतिभाओं को सामने आने का मंच मिलेगा। आगे चलकर वे ओलंपिक, कॉमनवेल्थ (Commonwealth), एशियाई खेलों तक भी जा सकेंगे।

खेल महोत्सव के दौरान विशेषकर छह खेलों तीरंदाजी, एथलेटिक्स, वुशु, कबड्डी, बैडमिंटन (Badminton), योगासन में प्रतिभाओं को खुद को साबित करने का मौका मिलेगा।

इनमें भाग लेने को अलग अलग खेलों में मैनेजर बनाए गये हैं। उनकी मदद से इच्छुक खिलाड़ी इसमें शामिल हो सकते हैं।

 

समापन समारोह में राज्यपाल और CM को भी आमंत्रण दिया जाएगा: संजय सेठ

संजय सेठ कहा कि खेल महोत्सव के लिए भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पीटी उषा और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) को भी आमंत्रित किया गया है।

साथ ही उद्घाटन और समापन समारोह में राज्यपाल और CM को भी आमंत्रण दिया जाएगा।

झारखंड ओलंपिक संघ (Jharkhand Olympic Association) के डॉ मधुकांत पाठक ने कहा कि ओलंपिक संघ अपने स्तर से जिला, स्टेट चैंपियनशिप (State Championships) का आयोजन करता रहा है।

ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा जब पॉलिटिकल स्तर पर ऐसे आयोजनों के जरिये खेल प्रतिभाओं को सामने लाया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 2000 से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।

अलग अलग खेलों में अलग अलग कैटेगरी (सब जूनियर, जूनियर, सीनियर) में खेल टूर्नामेंट का आयोजन होगा।

आयोजन के लिए ओलंपिक संघ की ओऱ से जरूरी सपोर्ट रहेगा

तीरंदाजी के मैच आर्चरी ग्राउंड में, एथलेटिक्स के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में, वुशु ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में, कबड्डी और योग के टाना भगत इंडोर स्टेडियम में और बैडमिंटन (Badmionton) के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में होंगे. एक बैंड डिस्प्ले इवेंट भी होगा।

आयोजन के लिए ओलंपिक संघ की ओऱ से पूरा टेक्निकल, रेफरी और जरूरी सपोर्ट रहेगा।

पसंदीदा खेलों में भाग लेने को खेल मैनेजरों से संपर्क करे

MP Sports Festival में भाग लेने को इच्छुक खिलाड़ी अपने पसंदीदा खेलों में भाग लेने को खेल मैनेजरों से संपर्क करेंगे।

तीरंदाजी के लिए प्रेम मूर्ति (9798278754), एथलेटिक्स के लिए प्रभाकर कुमार वर्मा (9304444667), वुशू के लिए शैलेंद्र नाथ दुबे (9304710455), बैडमिंटन (Badminton) के लिए एनके डे (9431171069), कबड्डी के लिए प्रवीण सिंह (9162767003) और योग (Yoga) के लिए आदित्य सिंह (9135208065) से संपर्क कर सकते हैं।

अलग अलग विधानसभा में सांसद कार्यालय (रांची सांसद) से संपर्क कर भी खेल में भागीदारी के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

इस मौके पर पूर्व सांसद अजय मारू, इंटरनेशनल तीरंदाज रीना कुमारी और शिवेंद्र दुबे सहित अन्य भी उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...