Latest Newsझारखंडटीम इंडिया का आधिकारिक किट स्पॉन्सर बना एमपीएल स्पोर्ट्स

टीम इंडिया का आधिकारिक किट स्पॉन्सर बना एमपीएल स्पोर्ट्स

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ई-गेमिंग कंपनी एमपीएल स्पोर्ट्स को भारतीय क्रिकेट टीम का नए किट प्रायोजक और आधिकारिक व्यापारिक भागीदार बनाए जाने की मंगलवार को घोषणा की।

बीसीसीआई ने एमपीएल स्पोर्ट्स के साथ तीन साल का करार किया है, जोकि नवंबर 2020 से दिसंबर 2023 तक का है। एमपीएल स्पोर्ट्स बीसीसीआई से साथ भारत के आगामी आस्ट्रेलियाई दौरे के साथ इस साझेदारी की शुरूआत कर रहा है।

बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, 2023 तक भारतीय पुरुष और महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए किट प्रायोजक के रूप में एमपीएल स्पोर्ट्स की नियुक्ति के साथ भारतीय क्रिकेट के लिए एक नए युग की घोषणा करते हुए हमें खुशी हो रही है।

यह करार भारतीय क्रिकेट के लिए एक नए युग की शुरुआत है। इस साझेदारी का उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाले सामान भारतीय क्रिकेट फैन तक पहुंचाना है।

इस करार के तहत भारत की सीनियर पुरुष और महिला क्रिकेट टीम तथा अंडर-19 क्रिकेट टीमें भी इसमें शामिल हैं।

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा, यह साझेदारी हमें टीम इंडिया के लिए और देश में खेल के लिए एक अलग स्तर पर लेकर जाएगी। हम एमपीएल स्पोर्ट्स जैसे युवा भारतीय ब्रांड के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं, जो इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाए रखें।

इस साझेदारी का उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाले भारतीय क्रिकेट फैन मर्चेंडाइस तक पहुंच को आसान बनाना है, जिसमें देश में ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर क्रिकेट प्रेमियों के लिए प्रतिष्ठित भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी शामिल है।

spot_img

Latest articles

टुसू पर्व केवल उत्सव नहीं, किसानों की उम्मीद और प्रकृति से जुड़ा पर्व , राज्यपाल

Tusu Festival Organised at Morhabadi Ground: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार (Governor Santosh Gangwar)...

नगड़ी में कृषि मेला, वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

Agricultural Fair in Nagdi: युगांतर भारती, नवचेतना ग्रामीण संस्थान, Nature Foundation, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास...

रांची की सड़कों की बदलेगी सूरत, अब हर सड़क की होगी तय जिम्मेदारी

Face of Ranchi's Roads will Change: रांची शहर की सड़कों को साफ, सुरक्षित और...

विजय के समर्थन में राहुल गांधी का बयान, तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी हलचल

Rahul Gandhi's statement in Support of Vijay : तमिलनाडु के दौरे पर गए लोकसभा...

खबरें और भी हैं...