Latest Newsझारखंडएम एस राम चंद्र राव ने ली झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

एम एस राम चंद्र राव ने ली झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद की शपथ

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

MS Ramachandra Rao took oath:  जस्टिस एम एस राम चंद्र राव ने आज बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद की शपथ ली। शपथ समारोह राजभवन स्थित बिरसा मंडप में आयोजित किया गया था, जिसमें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, हाईकोर्ट के अन्य न्यायाधीश, महाधिवक्ता राजीव रंजन, वरीय अधिवक्ता, स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष, और एडवोकेट एसोसिएशन के विभिन्न सदस्य उपस्थित थे।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस थे एम एस राम चंद्र राव

बताते चलें जस्टिस राव इससे पहले हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस थे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 11 जुलाई को उनके झारखंड हाईकोर्ट में ट्रांसफर की सिफारिश की थी। उनका जन्म 7 अगस्त 1966 को हैदराबाद में हुआ था।

उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय से बीएससी गणित (ऑनर्स) और फिर 1989 में एलएलबी की पढ़ाई की। उन्हें एलएलबी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया था। 1991 में उन्होंने यूके के कैंब्रिज विश्वविद्यालय से एलएलएम की डिग्री प्राप्त की।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...