HomeUncategorizedSEBI ने निवेशकों के लिए पेश किया मोबाइल 'App Sathi'

SEBI ने निवेशकों के लिए पेश किया मोबाइल ‘App Sathi’

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: मोबाइल फोन के द्वारा शेयर कारोबार के बढ़ते चलन के बीच सेबी ने अपना मोबाइल एप साथी…पेश किया।

इसका मकसद निवेशकों को प्रतिभूति बाजार की बुनियादी बातों से अवगत कराना है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन अजय त्यागी ने एप पेश करते हुए कहा, निवेशकों को प्रतिभूति बाजार की जानकारी के साथ सशक्त बनाने की दिशा में यह मोबाइल एप सेबी का एक और कदम है।

’’उन्होंने कहा कि हाल में बाजार में व्यक्तिगत निवेशकों की संख्या बढ़ी है और सबसे महत्वपूर्ण यह है कि इनमें से बड़ी संख्या में निवेशक कारोबार फोन के द्वारा कर रहे हैं।

यह एप जरूरी जानकारी आसानी से हासिल करने में मददगार होगा। सेबी के एप का मकसद निवेशकों को प्रतिभूति बाजार की बुनियादी बातों, केवाईसी प्रक्रिया, कारोबार और निपटान, म्यूचुअल फंड, बाजार के ताजा घटनाक्रम, निवेशक शिकायत निपटान व्यवस्था आदि के बारे में जागरूक करना है।

यह एप हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। त्यागी ने कहा कि आने वाले समय में एप क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध होगा।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...