Latest Newsझारखंड23 फरवरी को नगर निकाय चुनाव, नगर क्षेत्रों में बंद रहेंगे प्रतिष्ठान,...

23 फरवरी को नगर निकाय चुनाव, नगर क्षेत्रों में बंद रहेंगे प्रतिष्ठान, सवैतनिक अवकाश अनिवार्य

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Establishments Will Remain Closed in Urban Areas : राज्य में 23 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर कार्मिक विभाग ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।

आदेश के अनुसार, मतदान दिवस (Voting Day) पर सभी नगरपालिका क्षेत्रों में स्थित दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे, ताकि मतदाता निर्बाध रूप से अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।

निर्देश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जो मतदाता संबंधित नगर निकाय क्षेत्र के निवासी हैं, लेकिन कार्य के सिलसिले में उस क्षेत्र से बाहर किसी औद्योगिक इकाई, प्रतिष्ठान या दुकान में कार्यरत हैं, उन्हें उनके नियोक्ता द्वारा मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश प्रदान किया जाएगा।

साथ ही, Casual Worker के रूप में कार्यरत ऐसे श्रमिक, जो अपने निर्वाचन क्षेत्र से बाहर काम करते हैं किंतु वहां के मतदाता हैं, उन्हें भी वेतन सहित अवकाश देना अनिवार्य होगा।

यह प्रावधान लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135-बी (1) तथा झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 की धारा 590 (3)(क) के अंतर्गत लागू किया गया है।

आदेश में यह भी कहा गया है कि डेली वेज और Casual श्रमिकों को भी मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा, ताकि कोई भी मतदाता अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित न रह जाए।

spot_img

Latest articles

सरायकेला में अवैध शराब पर छापा, 20 लीटर महुआ जब्त, 400 किलो जावा नष्ट

Illicit Liquor Raided in Seraikela : नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग...

नीट छात्रा मौत मामले में पप्पू यादव ने किया नया खुलासा, पूछा- कौन है “संजय”, कौन है “गुप्ता”

NEET Student's Death Case: पटना के शंभू गर्ल्स हास्टल में रहकर NEET की तैयारी...

2030 तक झारखंड को रेबीज मुक्त बनाने की तैयारी, हर जिले में बनेगा एंटी रेबीज क्लिनिक

Preparations Underway to make Jharkhand Rabies Free: झारखंड में Rabies के मामलों को गंभीरता...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला विदेशी विश्वविद्यालयों के विद्वानों का प्रतिनिधिमंडल, विजन को सराहा

Delegation of Foreign Universities Meets Hemant Soren: मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय में मंगलवार को...

खबरें और भी हैं...

सरायकेला में अवैध शराब पर छापा, 20 लीटर महुआ जब्त, 400 किलो जावा नष्ट

Illicit Liquor Raided in Seraikela : नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग...