Latest NewsUncategorizedमहाराष्ट्र सरकार में विधायक से Cabinet Minister बनवाने के लिए मांगे 100...

महाराष्ट्र सरकार में विधायक से Cabinet Minister बनवाने के लिए मांगे 100 करोड़, चार गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: महाराष्ट्र की शिंदे-फडणवीस (Shinde-Fadnavis) सरकार में कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister) बनवाने के नाम पर पुणे के एक विधायक से 100 करोड़ रुपये की मांग करने वाले चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इनकी पहचान रियाज अलाबक्श शेख (कोल्हापुर), योगेश मधुकर कुलकर्णी (पांचपाखाड़ी, ठाणे ), सागर विकास संगवाई (ठाणे) और जफर अहमद राशिद अहमद उस्मानी (नागपाड़ा, मुंबई ) के रूप में हुई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इन लोगों ने और कितने विधायकों को ठगा है।

पुलिस के मुताबिक आरोपित रियाज अलाबक्श शेख (Riyaz Alabaksh Sheikh) ने पुणे के एक विधायक से मुलाकात कर अपना परिचय बड़े नेता के करीबी के रूप में दिया ।

रियाज से पूछताछ के बाद उसके तीन सहयोगियों को भी दबोच लिया गया

इसके बाद आरोपित ने दावा किया कि वह 100 करोड़ रुपये देने पर उन्हें शिंदे-फडणवीस सरकार में कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister) बनवा सकता है। इसके लिए बायोडाटा के साथ एडवांस में 20 फीसदी रकम पहले देनी होगी।

बताया गया है कि विधायक ने रियाज शेख को दक्षिण मुंबई के ओबेराय होटल (Oberoi Hotel) में बुलाया और इस मामले की शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) से की।

इसके बाद एसीबी ने ओबेराय होटल में जाल बिछाकर रियाज शेख को गिरफ्तार कर लिया। रियाज से पूछताछ के बाद उसके तीन सहयोगियों को भी दबोच लिया गया। चारों से पूछताछ की जा रही है।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...