Saturday, May 24, 2025
HomeUncategorizedपंजाब कांग्रेस के 80 विधायक राज्य प्रमुख की नियुक्ति के लिए आलाकमान...

पंजाब कांग्रेस के 80 विधायक राज्य प्रमुख की नियुक्ति के लिए आलाकमान को अधिकृत करेंगे

Published on

spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

चंडीगढ़: कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब इकाई का अगला प्रमुख नियुक्त किए जाने की हलचल के बीच मौजूदा प्रमुख सुनील जाखड़ ने सभी 80 विधायकों की बैठक बुलाई है।

उन्होंने नियुक्ति के लिए आलाकमान को अधिकृत करने के लिए एक प्रस्ताव पारित करने का फैसला लिया है।

पिछले विधानसभा चुनाव में हारने वाले सभी 23 जिलाध्यक्षों और 37 कांग्रेसियों को भी चंडीगढ़ में बैठक के लिए बुलाया गया है।

रविवार को एक बयान में, जाखड़ ने कहा कि विधायक और जिलाध्यक्ष एक प्रस्ताव पारित करेंगे, जिसमें लिखा जाएगा कि पार्टी आलाकमान जो भी निर्णय लेगा, वह राज्य इकाई को स्वीकार्य होगा।

इसके बाद यह प्रस्ताव कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास भेजा जाएगा।

सिद्धू की नियुक्ति को लेकर चल रही खींचतान के बीच नाराज मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने यहां शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश रावत से मुलाकात की थी और उनसे साफ तौर पर कहा था कि सिद्धू जब तक अपने अपमानजनक ट्वीट के लिए माफी नहीं मांग लेते, वह उनसे नहीं मिलेंगे।

Latest articles

रांची में हत्या के दोषी कुर्बान को उम्रकैद, 15 हजार का Fine भी लगाया

Ranchi Civil court: अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने शुक्रवार को 5 साल...

रांची विश्वविद्यालय में 2026 से शुरू होंगे BPEd, MPEd और BPS कोर्स, कुलपति ने दी हरी झंडी

Ranchi University: रांची विश्वविद्यालय (RU) में सत्र 2026 से बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (BPEd),...

टाटा स्टील के मैनेजर ने पत्नी और बेटियों के साथ किया आत्महत्या, कैंसर ने छीनी चार जिंदगियां

Jamshedpur News: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर, चित्रगुप्त नगर में शुक्रवार, को दिल दहलाने वाली...

पलामू में पत्नी की हत्या का आरोपी विनीत ने किया सरेंडर, जेल भेजा गया

Palamu News: पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में नवविवाहिता सिमरन सिंह (22) की...

खबरें और भी हैं...