HomeUncategorizedइन्वर्टर में लगी भयंकर आग पूरे घर में फैली, एक ही परिवार...

इन्वर्टर में लगी भयंकर आग पूरे घर में फैली, एक ही परिवार के चार लोगों ने तोड़ा दम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Fire in Inverter : मंगलवार की तड़के सुबह करीब 3:30 बजे बाहरी दिल्ली (Delhi) के प्रेम नगर के एक मकान में अचानक आग (Fire) लग गई।

धुएं में दम घुटने से पति-पत्नी और उनके दो बेटों की जान चली गई।

इन्वर्टर (Inverter)  से शुरू हुई आग दूसरे सामानों तक फैली और धुएं ने पूरे परिवार की जान ले ली। मृतकों की पहचान हीरा सिंह (48 साल) उनकी पत्नी नीतू सिंह, बेटे रोबिन सिंह (22) और लक्षय (21) के रूप में हुई।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग सबसे पहले पहली मंजिल पर रखे इन्वर्टर में लगी और फिर लपटें सोफे तक पहुंच गई।

आग फैलने से ऊपरी मंजिल तक धुआं भर गया। ऊपर की मंजिल पर सो रहे पूरे परिवार की मौत हो गई।

दिल्ली फायर सर्विस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रेम नगर के जेड ब्लॉक से आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां भेजी गईं।

दमकलकर्मियों ने मकान में फंसे लोगों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, वहां सभी चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।

पहले भी हो चुके हैं कई अग्निकांड

हाल के दिनों में दिल्ली में आग लगने की कई भीषण घटनाएं सामने आईं हैं, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है।

इस साल 26 मई तक दिल्ली में झुलसने से 55 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 300 से अधिक लोग घायल हो गए।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में आग में झुलसने से 16, फरवरी में 16, मार्च में 12, अप्रैल में चार और 26 मई तक सात लोगों की मौत हो गई।

आग लगने की घटनाओं के कारण जनवरी में 51, फरवरी में 42, मार्च में 62, अप्रैल में 78 और 26 मई तक 71 लोग घायल हुए।

1 जनवरी से 26 मई तक दिल्ली अग्निशमन सेवा को आग लगने की 8,912 सूचनाएं मिलीं। 2023 में इसी अवधि के दौरान 36 लोगों की जान गई थी।

spot_img

Latest articles

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

खबरें और भी हैं...