Latest NewsUncategorizedकोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक के 1 साल बाद लेनी पड़ सकती...

कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक के 1 साल बाद लेनी पड़ सकती है बूस्टर डोज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img


नई दिल्ली’:
कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए भविष्य में लोगों को वैक्सीन की दो डोज के बाद भी एक बूस्टर डोज लेनी होगी।

दुनिया के शीर्ष महामारी वैज्ञानिकों में से एक एंथनी फाउची और फाइजर वैक्सीन कंपनी के सीईओ अल्पर्ट बाउर्ला ने यह बात कही है।

दोनों ने कहा कि भविष्य में लोगों को वैक्सीन की दो डोज लेने के 8 से 12 महीने के बाद एक बूस्टर शॉर्ट के तौर पर तीसरी खुराक लेनी पड़ सकती है।

वैक्सीन तैयार करने और कोरोना के चलते भविष्य के हालातों पर चर्चा करते हुए फाउची और बाउर्ला ने यह बात कही।

इससे पहले भी कई बार इस तरह की चर्चाएं सामने आई थीं, लेकिन फाउची के बयान से साफ है कि भविष्य में तीसरी डोज भी कोरोना से जंग के लिए अहम हो सकती है।

अमेरिका के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इन्फेक्शियल डिजीज के निदेशक एंथनी फाउची ने कहा कि कोरोना से जंग के लिए बूस्टर डोज अहम होगी।

आखिर कब लोग बिना मास्क के निकल सकेंगे? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि अमेरिका में जब ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग जाएगी तो घरेलू उड़ानों में बिना मास्क के ही कुछ महीनों बाद लोग चल सकेंगे।

लेकिन दुनिया भर की बात करें तो स्थिति अलग है। हम अमेरिका में ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाकर एक अच्छा काम कर सकते हैं।

लेकिन हमें यह भी देखना होगा कि दुनिया के अन्य हिस्सों में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।

फाइजर के सीईओ अल्बर्ट बाउर्ला ने कहा कि दुनिया भर के डेटा से साफ है कि आने वाले दिनों में 8 से 12 महीने में कोरोना की एक बूस्टर डोज की जरूरत होगी।

यही नहीं उन्होंने कहा कि हम एक ऐसी वैक्सीन के वर्जन को लेकर काम कर रहे हैं कि उसे फ्रिज में रखा जा सके।

यह एक रेडी-टू-यूज वैक्सीन होगी। इस वैक्सीन को सामान्य फ्रिज में 6 महीने तक के लिए रखा जा सकेगा।

बता दें कि भारत में फिलहाल कोरोना वैक्सीन की दो डोज ही लग रही हैं। हाल ही में सरकार ने कोविशील्ड वैक्सीन की दोनों डोज के बीच के अंतराल को 12 से 16 सप्ताह तक बढ़ाने का फैसला लिया है। पहले यह समय 6 से 8 सप्ताह का ही था।

spot_img

Latest articles

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने जताया समर्थन

Priyanka Gandhi Expressed Support: बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक...

खबरें और भी हैं...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...