HomeUncategorizedदेश में फिर बढ़े कोरोना मरीज, पिछले 24 घंटे में 491 लोगों...

देश में फिर बढ़े कोरोना मरीज, पिछले 24 घंटे में 491 लोगों की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: देश में कोरोना के नए मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 39 हजार 070 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 491 लोगों की मौत हो गई। वहीं, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 43 हजार 910 है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी दर में भी थोड़ी गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 2.27 प्रतिशत रही है।

रविवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल तीन करोड़, 19 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

वहीं, इस बीमारी से अबतक चार लाख, 27 हजार, 862 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या चार लाख, 06 हजार, 822 हो गई है।

राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक तीन करोड़, 10 लाख, 99 हजार, 771 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

पिछले कुछ दिनों से कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या नए मामलों से ज्यादा है। रिकवरी रेट में सुधार हुआ है।

पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट 97.39 प्रतिशत है। वहीं, देश में पिछले 24 घंटों में 17 लाख से अधिक टेस्ट किए गए।

आईसीएमआर के मुताबिक देश में अबतक कुल 48 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में कोरोना रोधी वैक्सीन की अबतक 50.68 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...