HomeUncategorizedदेश का पहला हाइड्रोजन शिप गाजीपुर से वाराणसी के लिए हुआ रवाना

देश का पहला हाइड्रोजन शिप गाजीपुर से वाराणसी के लिए हुआ रवाना

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Country’s first hydrogen ship leaves from Ghazipur to Varanasi : देश का पहला Hydrogen चालित जलयान रविवार को गाजीपुर से वाराणसी के लिए रवाना हो गया।यह वाराणसी के नमो घाट पर पहुंचेगा और यहां से राल्हूपुर स्थित Multimodal Terminal जाएगा।

इंडियन वाटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IWAI) के स्थानीय अधिकारियों ने Multimodal Terminal का बीते शनिवार को निरीक्षण किया था। इस जलयान को काशी-प्रयागराज के बीच महाकुंभ के दौरान चलाया जाएगा।

IWAI के अफसरों के अनुसार जलयान के अंदर हिस्से में कई काम होने हैं। सजावट और लाइटिंग पर काम किया जाना है। डाइड्रोजन जलयान के ईंधन की आपूर्ति के लिए वाराणसी में गंगा किनारे Hydrogen प्लांट भी बनाए जाएंगे।

गंगा में चलाये जाने वाले इस जलयान में 50 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। यह जलयान दो मंजिला है। Hydrogen जलयान लगभग 28 मीटर लंबा और 5.8 मीटर चौड़ा है। जलयान का कुल वजन लगभग 20 टन है। यह जलयान गंगा में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगा।

इस जलयान का निर्माण कोच्चि शिपयार्ड में हुआ है। जलयान को कोच्चि शिपयार्ड से कोलकाता लाया गया। इसे कोलकाता से गंगा नदी के रास्ते वाराणसी लाया जा रहा है। जलयान गंगा नदी में पानी कम होने से गाजीपुर स्थित हमीद सेतु के पास कई दिनों से रुका हुआ था।

पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ने पर जलयान शनिवार को वाराणसी के लिए रवाना हुआ। Hydrogen चालित जलयान लगभग 2000 किलोमीटर की समुद्री यात्रा पूरी कर कोच्चि शिपयार्ड से 13 जून को कोलकाता पहुंचा था।

spot_img

Latest articles

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

पश्चिम बंगाल में SIR के बाद बड़ा बदलाव, वोटर लिस्ट से 58 लाख से ज्यादा नाम हटे

Major Change in West Bengal after SIR: पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन...

खबरें और भी हैं...