HomeUncategorizedबांग्लादेश व आसपास के पश्चिम बंगाल के तटों तक तीन दिनों में...

बांग्लादेश व आसपास के पश्चिम बंगाल के तटों तक तीन दिनों में पहुंचेगा चक्रवात, IMD ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Cyclone Rummel: बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में बने चक्रवर्ती तूफान रुमेल धीरे-धीरे मजबूत होकर पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ने लगा है।

मौसम विभाग (IMD) की तरफ से गुरुवार को दी गई जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव बढ़ता जा रहा है और रविवार शाम तक भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में बांग्लादेश और आसपास के पश्चिम बंगाल (West Bengal) तटों तक पहुंच जाएगी। इसके प्रभाव से तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होगी।

इस प्री-मॉनसून सीजन में बंगाल की खाड़ी में यह पहला चक्रवात है। हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवातों के नामकरण की प्रणाली के अनुसार, इसे रुमेल नाम दिया गया है। यह शुक्रवार सुबह तक मध्य बंगाल की खाड़ी पर दबाव में तब्दील हो जाएगा।

IMD की वैज्ञानिक मोनिका शर्मा ने बताया कि यह शनिवार सुबह चक्रवाती तूफान में बदल कर तेज हो जाएगा और रविवार शाम तक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में बांग्लादेश और निकटवर्ती पश्चिम बंगाल तट पर पहुंच जाएगा।

IMD के अनुसार, रविवार को चक्रवात की गति 102 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। मौसम कार्यालय ने 26 मई को पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर के तटीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

इसकी वजह से राज्य सरकार ने पहले से सावधानी बरतनी शुरू कर दी है और West Bengal के तटीय क्षेत्रों में बसे लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया जा रहा है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...