HomeUncategorizedमैं निर्दलीय रहूंगा और किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल नहीं होऊंगा:...

मैं निर्दलीय रहूंगा और किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल नहीं होऊंगा: यशवंत सिन्हा

Published on

spot_img

कोलकाता: पूर्व केंद्रीय मंत्री Yashwant Sinha ने मंगलवार को कहा कि वह किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगे।

हाल में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में Congress और TMC सहित गैर भारतीय जनता पार्टी (BJP) दलों के संयुक्त उम्मीदवार सिन्हा को सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। सिन्हा ने राष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले TMC के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था।

सिन्हा (84) ने कहा कि उन्होंने अभी यह फैसला नहीं किया है कि वह अब सार्वजनिक जीवन (Public life) में क्या भूमिका निभाना चाहते हैं।

सिन्हा ने कहा…

उन्होंने कहा, ‘‘मैं निर्दलीय रहूंगा और किसी अन्य दल में शामिल नहीं होऊंगा।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या वह तृणमूल के नेतृत्व के संपर्क में हैं, सिन्हा ने ‘‘नहीं’’ में जवाब दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘किसी ने मुझसे बात नहीं की, मैंने किसी से बात नहीं की।’’

बहरहाल, उन्होंने कहा कि वह ‘‘निजी आधार पर’’ एक तृणमूल नेता के संपर्क में हैं।

पूर्व वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘मुझे देखना होगा कि (सार्वजनिक जीवन में) मैं क्या भूमिका निभाऊंगा, मैं कितना सक्रिय रहूंगा। मैं अब 84 साल का हूं, तो ये समस्याएं हैं। मुझे देखना होगा कि मैं कितने लंबे समय तक काम कर सकता हूं।’’

BJP के धुर आलोचक सिन्हा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (Bengal assembly elections) से कुछ दिन पहले मार्च 2021 में तृणमूल में शामिल हो गए थे। वह 2018 में BJP से अलग हो गए थे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...