पंजाब में अवैध खनन मामले में ED ने जब्त की 4.06 करोड़ की संपत्ति

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Illegal Mining Cases In Punjab: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में अवैध खनन मामले में 4.06 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के ऊना समेत कुल 14 आवासीय और व्यावसायिक परिसरों में तलाशी ली।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने गुरुवार को जारी एक बयान में बताया कि बुधवार को पंजाब के रूपनगर (रोपड़ जिला), होशियारपुर, मंडी गोबिंदगढ़ (फतेहगढ़ साहिब जिला) और हिमाचल प्रदेश के ऊना समेत कुल 14 आवासीय और व्यावसायिक परिसरों में तलाशी ली गई।

इस दौरान विभिन्न आपत्तिजनक साक्ष्य, दस्तावेज, मोबाइल फोन, लैपटॉप और 4.06 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई।

ED की धन शोधन मामले (Money Laundering Cases) में ये कार्रवाई पंजाब पुलिस की प्राथमिकी पर आधारित है, जो खदान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 और भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई थी।

Share This Article