रांची में अधिवक्ता भूषण भगत को कार ने मारी टक्कर, जान मारने का आरोप, पुंदाग ओपी में FIR

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Crime News: रांची में पुंदाग के अधिवक्ता भूषण भगत ने एक कार चालक पर जान मारने की नियत से गाड़ी से धक्का मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुंदाग OP में कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

भगत ने बताया कि वह चापूटोली सड़क किनारे स्कूटी पर खड़े थे, तभी लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनका हाथ टूट गया।

घटना के बाद अधिवक्ता ने दर्ज कराया मामला

घटना के बाद भूषण भगत पुंदाग ओपी पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कार चालक की तलाश में जुट गई है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। पुंदाग ओपी प्रभारी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।

Share This Article