रांची में युवती से छेड़खानी के आरोप में सेना का जवान गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

रांची में युवती से छेड़खानी और अश्लील हरकत के आरोप में सेना के एक जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, मामले की जांच जारी है

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Army Jawan Arrested : राजधानी रांची में युवती से छेड़खानी और अश्लील हरकत के आरोप में सेना के एक जवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत के बाद लालपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, करमटोली इलाके की रहने वाली युवती ने आरोपी के खिलाफ लालपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। घटना से जुड़ी तस्वीरें और गतिविधियां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई थीं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनय के रूप में हुई है, जो हरियाणा के भिवानी जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। वह वर्तमान में नामकुम स्थित यूनिट-1 बटालियन राजपुताना रायफल में तैनात है।

पुलिस ने मामले की जानकारी संबंधित सेना इकाई के अधिकारियों को भी दे दी है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।