जमशेदपुर: MMDR एक्ट पर JMM का हल्ला बोल, कुणाल षाड़ंगी ने भाजपा को बताया कॉरपोरेट का प्रवक्ता!

झामुमो प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने एमएमडीआर एक्ट 2026 को संघीय ढांचे पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि खनिज सेस से मिलने वाली राशि से राज्य की कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने एमएमडीआर एक्ट 2026 को संघीय ढांचे पर प्रहार बताया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद खनिज सेस से आ रहे 14 हजार करोड़ रुपयों से राज्य में ‘मंईयां सम्मान’ और ‘अबुआ आवास’ जैसी योजनाएं चल रही हैं। भाजपा के सांसद राज्य के हक के लिए संसद में मौन रहते हैं और कॉरपोरेट की भाषा बोलते हैं। कोयला कोई आईफोन नहीं है जिसे लोग दुबई से ले आएंगे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।