पटना: बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और बदसलूकी के चर्चित मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव मंगलवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया । पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस मुख्यालय के अनुसार, फरार आरोपी नंदन यादव पुलिस से बचकर भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



