महाराष्ट्र विधानपरिषद की पांच सीटों के लिए 23 अक्टूर को चुनाव

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई : निर्वाचन आयोग ने 78 सदस्यीय महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों के लिए 23 अक्टूबर को द्विवार्षिक चुनाव कराने की मंगलवार को घोषणा की। आयोग ने कहा कि मतगणना 27 अक्टूबर को होगी तथा पूरी चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक खत्म हो जायेगी। ये चुनाव छह दिसंबर, 2026 को निवर्तमान सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने से खाली होने वाली सीटों को भरने के लिए कराये जा रहे हैं।

जिन सीट पर चुनाव होने जा रहे हैं, उनमें तीन स्नातक निर्वाचन क्षेत्र—औरंगाबाद, पुणे डिवीजन और नागपुर तथा दो अध्यापक निर्वाचन क्षेत्र—अमरावती और पुणे डिवीजन शामिल हैं। जिन सदस्यों का कार्यकाल पूर हो रहा है उनमें- चव्हाण सतीश भानुदासराव (औरंगाबाद स्नातक सीट), अरुण गणपति लाड (पुणे स्नातक सीट), अभिजीत गोविंदराव वंजारी (नागपुर स्नातक सीट), सरनाइक किरण रामराव (अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र) और जयंत दिनकर आसगावकर (पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र) हैं।

चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी की जायेगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख छह अक्टूबर है। नामांकन पत्रों की जांच सात अक्टूबर को होगी। उम्मीदवार नौ अक्टूबर तक अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकते हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।