HomeUncategorized4 साल के बेटे की हत्या कर खूंटी पर टांग दी लाश,...

4 साल के बेटे की हत्या कर खूंटी पर टांग दी लाश, पत्नी को भी मार डाला फिर…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jhansi Murder : झांसी में एक युवक ने शनिवार रात ससुराल में 4 साल के मासूम बेटे और पत्नी की गला घोंटकर हत्या (Murder) कर दी।

फिर बेटे की लाश को रस्सी के सहारे खूंटी पर लटका दिया। किचन में जाकर खुद भी फांसी लगा ली। पूरी वारदात के पीछे की वजह घरेलू कलह है।

पूरी वारदात के पीछे की वजह घरेलू कलह

झांसी में शहर कोतवाली अंतर्गत पठौरिया में रहने वाले नीलेश साहू की शादी करीब 10 साल पहले प्रेमनगर की प्रियंका के साथ हुई थी। शादी के करीब 5-6 साल बाद दोनों का एक बेटा हुआ। नीलेश टैक्सी चलाता था।

वह शराब पीने का आदी था, जिसको लेकर अक्सर पत्नी के साथ उसका झगड़ा होता था। 29 मई को प्रियंका के भाई के बेटे का पहला जन्मदिन था, जिसमें शामिल होने के लिए प्रियंका अपने पति नीलेश और 4 वर्षीय बेटे हिमांशु के साथ मायके नैनागढ़ (Nainagarh) पहुंची थी।

जन्मदिन में शामिल होने के बाद वह ससुराल वापस नहीं गई, जिस कारण पति से उसका झगड़ा हो गया। गुस्से में नीलेश अपने बेटे को लेकर घर लौट गया।

गला दबाकर हत्या

1 जून को नीलेश बेटे को लेकर फिर ससुराल नैनागढ़ गया। उस समय प्रियंका का भाई अपनी पत्नी को लेकर दूसरी बहन के घर गया हुआ था, वहीं प्रियंका की मां और पिता बेकरी में काम करने गए थे। घर में कोई नहीं था। इसी दौरान प्रियंका और उसके पति नीलेश के बीच झगड़ा हो गया।

दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नीलेश ने अपनी पत्नी प्रियंका की गला दबाकर हत्या कर दी। इससे भी नीलेश का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने 4 साल के बेटे हिमांशु को भी मार डाला और शव दीवार की खूंटी से लटका दिया। इसके बाद किचन में जाकर फांसी लगाकर Suicide कर लिया।

जब प्रियंका भाई मोनू वापस घर लौटा तो नजारा देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

उसने तुरंत घटना की जानकारी माता-पिता के साथ ही पुलिस को दी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस व SSP झांसी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घर में लगे CCTV खंगाल रही है।
मामले की जांच चल रही है

SSP राजेश का कहना है कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक घर में तीन डेड बॉडी मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम और फील्ड यूनिट तत्काल मौके पर पहुंच गई।

घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है। पुरुष ऑटो चालक है। वह किचन में Hanging हालत में मिला है। उसकी पत्नी के गले पर निशान है और बच्चे को भी लटकाया गया है। परिवार से पूछताछ की गई है।

महिला के परिजनों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था। कल भी इनके बीच झगड़ा हुआ। पति पर शराब पीने और बदतमीजी का आरोप लगा रहे हैं।

कल झगड़ा होने के बाद परिवार ने निर्णय लिया था कि पति-पत्नी अलग रहें। उस निर्णय के बाद गुस्से में पति अपने 4 साल के बच्चे को लेकर अपने घर पठौरिया चला गया था।

आज महिला के मायके वाले बाहर गए थे। इसी दौरान पति बच्चे को लेकर महिला के यहां आ गया, जहां उसने पत्नी और बच्चे को मारकर स्वयं फांसी लगा ली।

मृतका की मां कमलेश साहू (Kamlesh Sahu) ने कहा कि हम बल्लमपुर में थे। छोटी लड़की बबीना में थी। उसने फोन कर जानकारी दी। बेटी और दामाद में अक्सर झगड़ा होता रहता था। मृतका के भाई मोनू ने कहा कि जैसे हम आए और गेट खोला तो देखकर घटना का पता चला।

spot_img

Latest articles

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री, शोषण के खिलाफ लड़ने वाले वीरों को किया याद

Chief Minister Visits Nemra : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को अपने पैतृक गांव रामगढ़...

स्कूल बस का ड्राइवर अचानक हुआ बेहोश, अनियंत्रित बस ने…

School Bus Driver Suddenly Faints : रांची के रातू रोड में गुरुवार को एक...

अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद बवाल, लोगों का गुस्सा सड़क पर फूटा

Anti Encroachment Campaign : पूर्वी सिंहभूम के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुईयांडीह में अतिक्रमण...

झारखंड में कड़ाके की ठंड, तापमान 5 डिग्री के आसपास

Jharkhand Weather News : झारखंड में ठंड इस समय अपने चरम पर है। पछुआ...

खबरें और भी हैं...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री, शोषण के खिलाफ लड़ने वाले वीरों को किया याद

Chief Minister Visits Nemra : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को अपने पैतृक गांव रामगढ़...

स्कूल बस का ड्राइवर अचानक हुआ बेहोश, अनियंत्रित बस ने…

School Bus Driver Suddenly Faints : रांची के रातू रोड में गुरुवार को एक...

अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद बवाल, लोगों का गुस्सा सड़क पर फूटा

Anti Encroachment Campaign : पूर्वी सिंहभूम के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुईयांडीह में अतिक्रमण...