Homeभारतप्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को PM मोदी समेत कई दिग्गजों ने...

प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को PM मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि, राहुल गांधी पहुंचे शक्ति स्थल…

Published on

spot_img

Tribute to Former PM Indira Gandhi : देश की पूर्व प्रधानमंत्री Indira Gandhi की जयंती पर आज प्रधानमंत्री Narendra Modi समेत कई दिग्गजों ने उन्हें याद किया है।

PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि (Tribute) अर्पित की तो वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और सांसद Rahul Gandhi समेत तमाम नेता-कार्यकर्ता श्रद्धांजलि देने शक्ति स्थल पहुंचे।

PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर PM मोदी ने लिखा, भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।

वहीं, कांग्रेस पार्टी ने X पोस्ट पर लिखा, साहस, शक्ति, समर्पण और संकल्प की पर्याय, भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर नमन।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंदिरा गांधी की योगदान को किया याद

Congress के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा, करोड़ों भारतीय भारत की लौह महिला श्रीमती इंदिरा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेते रहेंगे।

इंदिरा गांधी आजीवन संघर्ष, साहस और गतिशील नेतृत्व की प्रतीक थीं, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया। उन्होंने भारत की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। उनकी जयंती पर हमारी विनम्र श्रद्धांजलि।

अंगरक्षकों ने गोली मारकर कर दी थी हत्या

बताते चलें देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के घर इलाहाबाद (वर्तमान प्रयागराज) में 19 नवंबर 1917 को जन्मी इंदिरा गांधी जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक और फिर जनवरी 1980 से अक्टूबर 1984 तक (हत्या होने तक) देश की प्रथम और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं।

जवाहरलाल नेहरू के बाद इंदिरा गांधी भारत की दूसरी सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली प्रधानमंत्री थीं।

31 अक्टूबर 1984 को अकबर रोड स्थित सरकारी आवास पर उनके अंगरक्षकों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...