Latest Newsविदेशवैज्ञानिकों ने लगाया पता, ब्रह्मांड में सबसे पहले कब रोशन हुए थे...

वैज्ञानिकों ने लगाया पता, ब्रह्मांड में सबसे पहले कब रोशन हुए थे सितारे

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लंदन: ब्रह्मांड में कितने सितारे हैं, इसका जवाब तो शायद ही किसी के पास हो, लेकिन सबसे पहले सितारों की रोशनी में ब्रह्मांड कब जगमग हुआ, इसका पता वैज्ञानिकों ने लगा लिया है।

रॉयल ऐस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी में प्रकाशित एक अध्ययन में बताया गया है कि बिग बैंग के करीब 25 से 35 करोड़ साल बाद ही सबसे पहले सितारे चमकने लगे थे।

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के इस साल लॉन्च होने वाले जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप की मदद से उन गैलेक्सी को भी साफ-साफ देखा जा सकेगा, जिनमें ये सितारे बने।

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के प्रोफेसर रिचर्ड इलिस ने इस कॉस्मिक डान का पता लगाने का प्रयास किया।

उनकी टीम ने 6 सबसे दूर स्थित गैलेक्सीज का अध्ययन किया। ये गैलक्सीज इतनी दूर थीं कि स्क्रीन पर एक डॉट की तरह दिखती थीं।

इनकी उम्र का पता लगाकर सबसे पहले सितारे बनने का समय खोज लिया गया।13.8 अरब साल पहले बिग बैंग के बाद ब्रह्मांड बना था जिसके बाद लंबे समय तक अंधकार ही था।

शोधकर्ताओं का मानना है कि हबल टेलिस्कोप के बाद और ज्यादा शक्तिशाली जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप की मदद से इन्हें और ज्यादा साफ देखा जा सकेगा।

दिलचस्प बात यह है कि ये सितारे आज के सितारों से काफी अलग भी रहे होंगे।

ऐसे में इनके बारे में जानने के लिए विज्ञान जगत बेहद उत्साहित है।  सितारों का जीवन खत्म होने से पहले होने वाले विस्फोट के दौरान कई अहम एलिमेंट्स बनते हैं।

spot_img

Latest articles

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

खबरें और भी हैं...