Latest NewsUncategorizedदिल्ली में कांग्रेसी नेताओं पर दो FIR

दिल्ली में कांग्रेसी नेताओं पर दो FIR

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: कांग्रेस ने राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) में शुक्रवार को महंगाई, बेरोजगारी, GST और अग्निपथ योजना के खिलाफ संसद से लेकर राष्ट्रपति भवन (President’s House) तक विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस द्वारा नई दिल्ली जिले के तुगलक रोड थाने में दो FIR दर्ज की गई है।

यह FIR कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज हुई है। इसमें नेताओं पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार गत शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी (Congress Party) द्वारा राजधानी में प्रदर्शन आयोजित किया गया था।

देश भर में बढ़ रही महंगाई (Dearness) के विरोध में इस प्रदर्शन की अगुवाई कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कर रहे थे।

इस दौरान नई दिल्ली इलाके में कई जगह पर पुलिस को प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

दिल्ली पुलिस द्वारा कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी सहित कई नेताओं और प्रदर्शनकारियों (protesters) को हिरासत में लिया गया था। दिनभर दिल्ली पुलिस को इस प्रदर्शन के चलते कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा था।

आरोपियों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा

फिलहाल दिनभर परेशान होने के बाद दिल्ली पुलिस ने इन घटनाओं को लेकर दो FIR दर्ज की हैं।

तुगलक रोड थाने में यह दोनों FIR दर्ज की गई है, जिसमें कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं को आरोपित बनाया गया है।

पुलिस का कहना है कि इस मामले की छानबीन के लिए सभी Video footage को खंगाला जा रहा है। उसी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

spot_img

Latest articles

रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल

रांची : प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी के नेतृत्व में पत्रकारों का एक...

मॉरीशस के अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी डॉ. पूनम

रांची : मॉरीशस में आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में झारखंड की...

पटना में होगा ‘बिहार स्टार्टअप यात्रा’ का शुभारंभ, युवा उद्यमियों को मिलेगा नया मंच

पटना : बिहार के युवा उद्यमियों और नवाचार से जुड़े युवाओं के लिए एक...

कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई सेहत की परेशानी, रांची के अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

Severe Cold in Jharkhand: झारखंड में पड़ रही तेज ठंड का असर अब राजधानी...

खबरें और भी हैं...