राष्ट्रपति ने सुरेश पटेल को केंद्रीय सतर्कता आयुक्त पद की शपथ दिलाई

0
32
Draupadi-Murmu,Suresh-Patel
Advertisement

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (CVC) सुरेश एन पटेल को पद की शपथ (Oath) दिलाई।

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सुरेश एन. पटेल ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में CVC के रूप में शपथ ली।

CVC के तौर पर सेवाएं दे रहे

उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के समक्ष अपने पद की शपथ (Oath) ली।

उल्लेखनीय है कि सतर्कता आयुक्त सुरेश एन पटेल जून 2021 से कार्यवाहक CVC के तौर पर सेवाएं दे रहे थे।