Homeझारखंडरांची सिविल कोर्ट में 17 अगस्त से होगी फिजिकल सुनवाई

रांची सिविल कोर्ट में 17 अगस्त से होगी फिजिकल सुनवाई

Published on

spot_img

रांची: रांची सिविल कोर्ट में 17 अगस्त (मंगलवार) से फिजिकल मोड में सुनवाई शुरू होगी।

रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त नवनीत कुमार के हस्ताक्षर से जारी आदेश पत्र के मुताबिक रांची सिविल कोर्ट में 50 प्रतिशत बेंच में ही फिजिकल मोड में सुनवाई होगी।

फिजिकल कोर्ट शुरू करने से पहले रांची सिविल कोर्ट के पीडीजे ने अन्य न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक कर निर्णय लिया है.

पत्र के मुताबिक आधे कोर्ट वर्चुअल चलेंगे और आधे को फिजिकल मोड में सुनवाई होगी। यह व्यवस्था हर दूसरे दिन बदलेगी।

अधिवक्ताओं को यह निर्देश दिया गया है कि कोरोना से संबंधित सभी गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करते हुए ही फिजिकल कोर्ट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।

रांची जिला बार एसोसिएशन के निवर्तमान प्रशासनिक सचिव पवन रंजन खत्री के मुताबिक दूसरे लॉकडाउन के बाद से जिले के अधिवक्ता फिजिकल कोर्ट की मांग कर रहे थे।

क्योंकि ऑनलाइन सुनवाई के कारण कई वकीलों की आर्थिक स्थिति काफी नाजुक हो गई थी। लेकिन अब 50 प्रतिशत अदालतों में फिजिकल मोड में सुनवाई होने से वकीलों को राहत मिलेगी।

फिजिकल मोड में अदालतों में सुनवाई का इंतजार लंबे समय से वकील कर रहे थे। वकीलों की इस मंशा से कोर्ट को अवगत कराया गया था।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...