HomeUncategorizedकस्तूरबा नगर में महिला के साथ दुराचार मामले में एक किशोरी समेत...

कस्तूरबा नगर में महिला के साथ दुराचार मामले में एक किशोरी समेत दो गिरफ्तार

Published on

spot_img

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में यमुनापार के कस्तूरबा नगर में एक महिला के साथ गणतंत्र दिवस के दिन सार्वजनिक तौर पर हुए दुराचार मामले में पुलिस दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग लडकी भी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान राजीव के रूप में हुई है और नाबालिग होने के कारण लड़की की पहचान उजागर नहीं की गई है।

शाहदरा के पुलिस उपायुक्त आर सथियासुंदरम ने आईएएनएस को बताया कि पीड़िता की बहन की शिकायत पर दो और महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा, पीड़िता की बहन की शिकायत पर वर्षा (36) और शालू (38) को गरफ्तार किया गया है।

इस मामले में पीड़िता को बेरहमी से पीट कर उसके साथ सामूहिक तौर दुराचार किया गया। उसके बाल काटकर गले में जूतों की माला पहनाकर निर्वस्त्र इलाके में घुमाया गया।

यह घटना तब हुई जब पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा था। आईएएनएस ने घटना के सभी वीडियो देखे हैं जिसमें आरोपी महिला पर हमला करते दिखाई पड़ रहे हैं।

इस घटना में अब तक कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। संबंधित थाने में यौन शोषण व दुराचार का मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता को हर संभव मदद और काउंसलिंग की जा रही है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष जांच दल के अधिकारियों की एक टीम इसकी जांच कर रही है। पुलिस मामले में कानूनी राय भी ले रही है।

दिल्ली महिला आयोग प्रमुख स्वाति मालीवाल ने भी मामले के सिलसिले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था।

उन्होंने पीड़िता से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। सुश्री मालीवाल ने कहा था कि गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी से सामने आई यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्विटर पर इस घटना की निंदा की थी।

spot_img

Latest articles

रांची में दहेज के लिए तीन तलाक, महिला ने पति और ससुराल वालों पर दर्ज कराया केस

Jharkhand News: रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में दहेज को लेकर एक महिला...

नामकुम में बकरी चोरी करने पहुंचे तीन आरोपियों की पिटाई, पुलिस ने हिरासत में लिया

Jharkhand News: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के प्लांडू गड़के गांव में रविवार को...

बाजार से घर लौट रही नाबालिग से दुष्कर्म, दो युवक गिरफ्तार

Jharkhand News: खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक नाबालिग के...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी सख्त चेतावनी, इजरायल ने मानी शर्तें, अब हमास की बारी

US President Trump gave a stern warning: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को...

खबरें और भी हैं...