Homeझारखंडनए अमेरिकी र​​क्षा सचिव ने की पहली टेलीफोनिक वार्ता

नए अमेरिकी र​​क्षा सचिव ने की पहली टेलीफोनिक वार्ता

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली :रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को ​​अमेरिकी ​​​र​​क्षा सचिव​ ​लॉयड ​ऑस्टिन के साथ बात की​ और उन्हें इस नियुक्ति पर हार्दिक शुभकामना​​एं​ दीं​।

​ रक्षा मंत्री ने कहा कि बातचीत के दौरान हमने भारत​ और ​अमेरिका ​के बीच ​​​रक्षा सहयोग को ​और मजबूत करने के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया।​

अमेरिका की ओर से की गई ​इस टेलीफोनिक वार्ता को भारत और​ ​अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन के बीच पहला आधिकारिक और सार्वजनिक संपर्क कहा जा सकता है।

रक्षा मंत्री ने भारत-प्रशांत पर फिर से ध्यान केंद्रित​​ करने पर जोर देते हुए कहा कि ​हमने अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत ​​करने के लिए पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया​​।

​​ बुधवार को शाम करीब 7.30 बजे शुरू हुई वार्ता करीब ​​20 मिनट तक चली।

​टेलिफोनिक वार्ता के दौरान​ रक्षा मंत्री ​ने बहुपक्षीय भारत​-​अमेरिकी रक्षा सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए एक साथ काम करने की अपनी प्रतिबद्धता ​को दोहराया।

​​ रक्षा मंत्री और सचिव ऑस्टिन ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।​​

अमेरिकी ​​रक्षा सचिव​ ​ऑस्टिन​ ने इंडो-पैसिफिक पर अपनी स्थिति ​स्पष्ट करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर अमेरिकी प्रशासन की भावना ​में कोई बदलाव नहीं हुआ​ है​। ​दोनों नेताओं के बीच वार्ता के दौरान चीन ​के मुद्दे पर भी फोकस ​​रहा।

अमेरिकी सीनेट ​से रक्षा सचिव के रूप में​ नियुक्ति के बाद ऑस्टिन ​ने अब तक कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, जापान और ब्रिटेन के अपने समकक्षों और नाटो प्रमुख जेन्स स्टोलटेनबर्ग से बात की है।​​

spot_img

Latest articles

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

पश्चिम बंगाल में SIR के बाद बड़ा बदलाव, वोटर लिस्ट से 58 लाख से ज्यादा नाम हटे

Major Change in West Bengal after SIR: पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन...

स्पष्ट लक्ष्य और ठोस कार्रवाई से ही जीते जाते हैं युद्ध: CDS अनिल चौहान

CDS Anil Chauhan : चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा...

खबरें और भी हैं...