HomeझारखंडRANCHI : चलती कार में किया रेप, बनाई वीडियो और वायरल करने...

RANCHI : चलती कार में किया रेप, बनाई वीडियो और वायरल करने की धमकी देकर करता रहा यौन शोषण, नौ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

Published on

spot_img

रांचीः रांची जिला परिषद के पूर्व सदस्य के बेटे सफदर सुल्तान उर्फ सद्दाम पर एक विधवा महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

चलती कार में रेप करने और फिर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

इस संबंध में विक्टिम महिला ने सद्दाम समेत नौ लोगों के खिलाफ पिठोरिया थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्राथमिकी में सद्दाम के अलावा उसके साथ मो मजीद अंसारी, आजाद अंसारी, अइजुल अंसारी, सोहराब अंसारी, हातिम अंसारी, सुबेर अंसारी, रिजाउल अंसारी और आबिद अंसारी शामिल हैं।

RANCHI: Rape committed in moving car, did not make pornographic video, continued to have physical relationship by threatening to make it viral, FIR against nine people

क्या है मामला

महिला की ओर से दिए गए आवेदन में कहा गया कि उसकी पांच वर्षों से पिठोरिया इलाके में गेट ग्रील की दुकान है।

उसी दुकान से वह अपना तथा अपने बच्चों का पालन-पोषण करती है। सद्दाम उनकी दुकान पर गेट बनवाने के लिए 2016 में आया था।

उसने कुछ सामान दुकान से बनवाया भी। इसी क्रम में उसने मेरा मोबाइल नंबर भी ले लिया। फिर फोन के जरिए दोस्ती कर ली।

इसी क्रम में वह एक दिन उसकी दुकान में आजाद नामक युवक के साथ कार लेकर आया और उसे रिंग रोड में घुमाने के लिए लेकर चला गया।

इसी दौरान चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। वह विरोध करती रही लेकिन उसके सामने इसकी एक नहीं चली। विरोध करने पर उन्होंने महिला से कहा तुम तो विधवा हो, ऐसा कर लिया तो क्या बिगड़ गया।

इसपर महिला ने जब पुलिस के पास जाने की बात कही तो उसने कहा की वह उससे शादी कर लेगा। दुष्कर्म करने के बाद वह महिला को वापस उसके दुकान पर छोड़ गया।

इसके बाद वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला ने बताया की मोरहाबादी और बोड़ेया के एक होटल में उसे अक्सर लेकर जाता था और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनता था।

RANCHI : चलती कार में किया रेप, अश्लील वीडियो नहीं बनाया, वायरल करने की धमकी देकर बनता रहा शारीरिक संबंध, नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

शादी करने के वादे से मुकरा

विक्टिम महिला ने आरोप लगाया है कि सद्दाम ने अपनी बहन की शादी के दौरान ही उससे शादी करने का वादा किया था। 28 फरवरी 2021 को सद्दाम की बहन की शादी थी।

इसकी जानकारी मिलने के बाद वह 27 फरवरी 2021 को उसके घर पहुंच गई। हल्दी की रस्म चल रही थी। उन्हें देखते ही आरोपी सद्दाम उसे एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया।

इस दौरान उसे प्रताड़ित किया। कमरा बंद कर दुष्कर्म किया, विरोध करते हुए महिला ने शोर मचाया लेकिन हल्दी की रस्म चल रही थी जिसकी वजह से उसकी आवाज़ किसी ने नहीं सुनी।

महिला को उन्होंने वहां काफी देर तक उसे बंधक बनाकर घर में बंद रखा। महिला को वहां से निकलते समय धमकी दी गई कि तुम्हारे साथ हुई पूरी बात भूल जाओ वरना तुम्हारे बच्चों के साथ तुम्हे भी जान से मार दूंगा, महिला ने दर ये घटना किसी को नहीं बताई और वहां से निकल गई।

spot_img

Latest articles

पुलिस जवान का जंगल में मिला शव, देवघर श्रावणी मेला ड्यूटी के बाद से लापता थे विजय उरांव

Palamu News: पलामू लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के सतबरवा, बोहिता तीन मुहान के पास जंगल...

झारखंड हाईकोर्ट का सख्त रुख!, 2018-2021 में हिरासत में हुई 166 मौतों का ब्योरा तलब

Jharkhand High Court takes a tough stand!: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने राज्य...

रिम्स में चाय पीने से जूनियर डॉक्टर की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर भर्ती, कैंटीन सील

RIMS Ranchi: रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में गुरुवार (21 अगस्त...

खबरें और भी हैं...

पुलिस जवान का जंगल में मिला शव, देवघर श्रावणी मेला ड्यूटी के बाद से लापता थे विजय उरांव

Palamu News: पलामू लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के सतबरवा, बोहिता तीन मुहान के पास जंगल...

झारखंड हाईकोर्ट का सख्त रुख!, 2018-2021 में हिरासत में हुई 166 मौतों का ब्योरा तलब

Jharkhand High Court takes a tough stand!: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने राज्य...

रिम्स में चाय पीने से जूनियर डॉक्टर की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर भर्ती, कैंटीन सील

RIMS Ranchi: रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में गुरुवार (21 अगस्त...