Homeभारतदूल्हे की बारात अटारी बॉर्डर से लौटी, चार साल बाद मिला वीजा...

दूल्हे की बारात अटारी बॉर्डर से लौटी, चार साल बाद मिला वीजा बेकार, शैतान सिंह ने…

Published on

spot_img

Terrorist Attack in Pahalgam: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने अटारी-वाघा सीमा बंद कर दी, जिससे राजस्थान के बाड़मेर जिले के एक युवक की शादी रुक गई। बाड़मेर के इंद्रोई गांव के 25 वर्षीय शैतान सिंह की शादी 30 अप्रैल को पाकिस्तान के अमरकोट में 21 वर्षीय केसर कंवर से होनी थी।

शैतान सिंह और केसर की सगाई चार साल पहले हुई थी। कई साल की कोशिशों के बाद इस साल 18 फरवरी को शैतान, उनके पिता और भाई को पाकिस्तान जाने का वीजा मिला। 23 अप्रैल को उनका परिवार अटारी सीमा के लिए रवाना हुआ और 24 अप्रैल को वहां पहुंचा।

लेकिन पहलगाम हमले के बाद भारत-पाक सीमा पर तनाव बढ़ गया और सुरक्षा कारणों से सीमा बंद कर दी गई। अधिकारियों ने शैतान सिंह और उनके परिवार को पाकिस्तान में प्रवेश की अनुमति नहीं दी, जिससे शादी की सारी तैयारियां बेकार हो गईं।

शैतान सिंह ने कहा, “हमने इस दिन का लंबे समय तक इंतजार किया। आतंकवादियों ने जो किया, वह गलत है। मेरी शादी होनी थी, लेकिन अब हमें रोक दिया गया।

सीमा का मामला है, अब क्या करें?” उनका वीजा 12 मई तक वैध है, और परिवार को उम्मीद है कि अगर इस दौरान सीमा खुलती है, तो शादी हो सकती है।

शैतान के चचेरे भाई सुरेंद्र सिंह ने कहा, “यह स्थिति दोनों परिवारों के लिए निराशाजनक है। पाकिस्तान से हमारे रिश्तेदार भी आए थे, लेकिन उन्हें भी वापस लौटना पड़ा। आतंकी घटनाएं रिश्तों को तोड़ती हैं और सीमा पर आवाजाही रोक देती हैं।”

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...