Homeझारखंडअगला आम चुनाव गांधी और गोड्से की विचारधारा पर होगा: अविनाश पाण्डेय

अगला आम चुनाव गांधी और गोड्से की विचारधारा पर होगा: अविनाश पाण्डेय

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: प्रदेश कांग्रेस (Congress) के 13 दिवसीय जय भारत सत्याग्रह (Jai Bharat Satyagraha) का समापन रविवार को हो गया। रांची जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी (Ranchi District and Metropolitan Congress Committee) की ओर से पुराना विधानसभा मैदान (Assembly Grounds) पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

कांग्रेस (Congress) में राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने एक मानहानि मामले में दो साल की सजा सुनाये जाने के बाद उनकी लोकसभा की सदस्यता रद्द करने पार्टी में रोष है। कांग्रेस ने देशभर में इसके खिलाफ सत्याग्रह किया।

कांग्रेस को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा

इस मौके पर Congress के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे (Avinash Pandey) ने कहा कि इस सत्याग्रह का समापन हो रहा है। मगर यह केवल पड़ाव है। कांग्रेस को यह लड़ाई जारी रखनी होगी।

क्योंकि यह लड़ाई राहुल गांधी या कांग्रेस की नहीं है। यह लड़ाई गांधी और गोड्से की विचारधारा से है। वर्ष 2024 का चुनाव भी इसी दो विचारधाराओं को लेकर होगा। यह दूसरी स्वतंत्रता की लड़ाई होगी।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी शुरू से ही मोदी सरकार की गलत नीतियों का विरोध करते रहे हैं। कांग्रेस को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

अगला आम चुनाव गांधी और गोड्से की विचारधारा पर होगा: अविनाश पाण्डेय- Next general election will be on the ideology of Gandhi and Godse: Avinash Pandey

राहुल गांधी को टारगेट किया जा रहा: पांडे

पांडे ने कहा कि संविधान को ताख पर रखकर देश में अघोषित आपातकाल का माहौल बना दिया गया है। इसे देश की जनता और पार्टी के कार्यकर्ता कभी सहन नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को टारगेट किया जा रहा है, जिस प्रकार से लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, इसे देश में तानाशाही नजरिये (Dictatorial Attitudes) से महसूस कराया जा रहा है।

अगला आम चुनाव गांधी और गोड्से की विचारधारा पर होगा: अविनाश पाण्डेय- Next general election will be on the ideology of Gandhi and Godse: Avinash Pandey

BJP ने परिसंपत्ति बेचने का काम शुरू कर दिया : अविनाश

उन्होंने कहा कि BJP के सत्ता में आते ही कांग्रेस काल में खड़ी गयी परिसंपत्ति को गिरवी रखना, बेचने का काम शुरू कर दिया गया। देश की जनता का पैसा अपने बिजनेस पार्टनरों, उद्योगपतियों को देने काम किया गया।

जिस कांग्रेस ने अंग्रेजी शासन जैसे तानाशाह शासन का अंत कराया, राजतंत्र का अंत कराया, वही मोदी आज फिर देश में राजतंत्र और तानाशाही को स्थापित करना चाहते हैं, इसे कांग्रेस कभी स्वीकार नहीं करेगी।

राकेश किरण महतो ने सभा को संबोधित किया

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, MP गीता कोड़ा, मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता, MLA प्रदीप यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, MLA शिल्पी नेहा तिर्की, MLA राजेश कच्छप, पूर्व MLA बंधू तिकी, कुमार राजा, गुंजन सिंह, सुरेश बैठा, राकेश किरण महतो ने सभा को संबोधित किया।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...