Homeझारखंडझारखंड मे NIA की रेड, मिले कई आपत्तिजनक दस्तावेज

झारखंड मे NIA की रेड, मिले कई आपत्तिजनक दस्तावेज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) BJP के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक (Gurcharan Nayak) पर हुए हमले से संबंधित मामले में बुधवार को आठ नक्सलियों के घरों की तलाशी ली।

NIA के अधिकारियों के मुताबिक सभी आरोपियों के CPI माओवादी से कनेक्शन मिले हैं। NIA के मुताबिक तलाशी के दौरान उनके घरों से CPI (माओवादी) के कई पोस्टर, अवैध कोल्हान राज्य से जुड़े दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और कई अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

एनआइए ने इन्हें माओवादी (Maoist) का सक्रिय सदस्य माना है।

अंगरक्षक ने घायल अवस्था में भागकर अपनी जान बचाई

चार जनवरी 2022 की शाम झीलरुआं मैदान में आयोजित खेलकूद समारोह (Sports Event) में शामिल पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर नक्सलियों ने हमला कर दिया था।

उन्होंने भीड़ में शामिल होकर अपनी जान बचाई थी। नक्सलियों ने मैदान में मौजूद पूर्व विधायक के तीनों अंगरक्षकों को घेर लिया था।

नायक के अंगरक्षक नक्सलियों से उलझ गए, लेकिन उनकी संख्या अधिक थी, जिससे वे हथियार लूटने में सफल रहे। नक्सलियों ने दो अंगरक्षकों शंकर नायक और ठाकुर हेम्ब्रम की हत्या कर दी थी।

एक अंगरक्षक ने घायल अवस्था में भागकर अपनी जान बचाई थी।

नक्सलियों ने दो अंगरक्षकों की हत्या कर दी

NIA ने रांची शाखा में मिसिर बेसरा (एक करोड़ का इनामी), रघु, अश्विन, चंदन, मोछू, सुशांत, सागेन, कांडे होनहागा और सोनाराम होनहागा के विरुद्ध जुलाई महीने में प्राथमिकी दर्ज (FIR) की थी।

सभी आरोपित पश्चिम सिंहभूम के गोइलकेरा के हैं। झारखंड पुलिस के अनुसंधान में इस बात का खुलासा हो चुका है कि पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हमले की योजना सुनियोजित थी।

नक्सलियों का उद्देश्य पूर्व विधायक के अंगरक्षकों के हथियार लूटना था, जिसमें वे सफल हो गए। अंगरक्षकों ने विरोध कर दिया तो नक्सलियों ने दो अंगरक्षकों की हत्या कर दी थी।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...