Homeझारखंडझारखंड आएंगे नितिन गडकरी, 23 मार्च को 19 सड़क परियोजनाओं की देंगे...

झारखंड आएंगे नितिन गडकरी, 23 मार्च को 19 सड़क परियोजनाओं की देंगे सौगात

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) गुरुवार को झारखंड (Jharkhand) आएंगे। वे राज्य को दो मेगा सड़क परियोजनाओं (Mega Road Projects) समेत 19 नई सड़कों की सौगात देंगे।

केंद्रीय मंत्री रांची (Ranchi) और स्टील सिटी जमशेदपुर में कुल 19 महत्वपूर्ण सड़कों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। NHAI ने इसकी तैयारी तेज कर दी है।

गडकरी जमशेदपुर (Jamshedpur) के गोपाल मैदान से जमशेदपुर क्षेत्र की 10 सड़क परियोजनाओं और रांची (Ranchi) के शहीद मैदान से राजधानी से राज्य के विभिन्न जिलों को जोड़ने वाली नौ परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

वे यहां पांच हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास (Foundation Stone) और आधारशिला रखेंगे। पहले वे जमशेदपुर पहुंचेंगे। इसके बाद रांची में कार्यक्रम करेंगे।

गोपाल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे

तय कार्यक्रम के अनुसार 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री गडकरी दोपहर सवा दो बजे Sonari Airport पर उतरेंगे। वहां से वह गोपाल मैदान पहुंचेंगे। यहां कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद गोपाल मैदान में जनसभा को संबोधित (Addressed) करेंगे। वह जमशेदपुर में दो घंटे रहेंगे। इसके बाद सवा चार बजे सोनारी हवाई अड्डा (Sonari Airport) से रांची पहुंचेंगे।

यहां वे ओल्ड विधानसभा मैदान में शाम पांच बजे आयोजित शिलान्यास सह उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे लोगों को संबोधित भी करेंगे।

जमशेदपुर में डबल-डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर राज्य में होगा अनोखा

NHI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजय कुमार मिश्रा के मुताबिक 23 मार्च को हो रहे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां कर ली गयी हैं।

उन्होंने बताया कि जमशेदपुर में बनने वाली काली मंदिर से डिमना चौक-बालगुमा (Dimna Chowk-Balguma) तक का कॉरिडोर राज्य का पहला डबल डेकर कॉरिडोर होगा। इसके बनने से जमशेदपुर की लाइफलाइन भी बदल जायेगी।

उन्होंने बताया कि जमशेदपुर में By Pass निर्माण की कहीं जगह नहीं है। एक तरफ दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी है। ऐसे में एक तरह ही सड़क है। वर्तमान में जो सड़क है वह फोरलेन पहले से है।

रांची में इन योजनाओं की मिलेगी सौगात

रांची (Ranchi) में नितिन गडकरी जैनामोड़- गोला एक्सप्रेस-वे (Jainamod-Gola Expressway) की नींव रखेंगे। यह 1008 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा, जिसकी कुल लंबाई 32.49 किमी है।

इसके अतिरिक्त गोला-ओरमांझी रोड (Gola-Ormanjhi Road) की शुरुआत करेंगे। यह 1214 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है जो 27.846 km होगा। रामगढ़ के पटेल चौक में VUP NH 31: 24.09 करोड़ रुपये के एक किमी रोड शुरू किया जाएगा।

इनका होगा शिलान्यास

-1876 करोड़ की लागत से जमशेदपुर में कालीमंदिर से डिमना चौक बालीगुमा तक फोर लेन का डबल डेकर एलिवेटेड रोड करीब 10 km का।

-423 करोड़ से पश्चिमी सिंहभूम में एनएच के एनएच 320 -जी में 0 से 42 किमी तक सड़क का चौड़ीकरण व मजबूतीकरण।

-99 करोड़ की लागत से पश्चिमी सिंहभूम में एनएच 75 पर झिंकपानी और तालाबुरू रेलवे स्टेशन के बीच ROB ।

-96 करोड़ की लागत से एनएच 75 पर झिंकपानी से तालाबुरू रेलवे स्टेशन के बीच ROB ।

-91 करोड़ की लागत से NH 75 पर सिंहपोखरिया से झिंकपानी रेलवे स्टेशन (Jhinkapani Railway Station) के बीच ROB।

-514 करोड़ की लागत से पश्चिमी सिंहभूम व सिमडेगा क्षेत्र में NH 320 जी पर 98 से 196 km के बीच सड़क निर्माण।

-73 करोड़ की लागत से पूर्वी सिंहभूम में भुईया सिनान से सुसनी भाया हाथीखेड़ा रोड का निर्माण।

-104 करोड़ से पूर्वी सिंहभूम में फुलडुंगरी (NH 33) से झांटीझरना भाया बुरुडीह तक सड़क निर्माण।

-1007 करोड़ की लागत से बोकारो और रामगढ़ क्षेत्र में जैनामोड़ से गोला तक फोर लेन एक्सप्रेस वे।

-1214 करोड़ की लागत से रामगढ़ और रांची क्षेत्र में ओरमांझी से गोला तक फोर लेन एक्सप्रेस वे।

-57 करोड़ की लागत से गुमला और सिमडेगा क्षेत्र में NH 23 पर सड़क निर्माण।

-458 करोड़ की लागत से लोहरदगा में लोहरदगा बाइपास (Lohardaga Bypass) का निर्माण।

-68 करोड़ की लागत से बोकारो और हजारीबाग में बनासो से बुडगड्डा रोड में सड़क निर्माण।

-59 करोड की लागत से गुमला में चैनपुर (Chainpur) से महुआडांड़ (डुमरी तक) टू लेन सड़क निर्माण।

-रांची में NH 33 में भगवान आदित्यनाथ मंदिर का सड़क।

-34 करोड़ की लागत से गोला से चारू रोड (Charu Road) के बीच ROB निर्माण।

इसका होगा उद्घाटन

-जमशेदपुर (Jamshedpur) से महुलिया फोर लेन सेक्शन में 233 से 277 के बीच छूटे हुए भाग का।

– NH 33 में रामगढ़ के पटेल चौक के पास VUP का निर्माण।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...