Homeझारखंडओरमांझी फायरिंग मामले में जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा गिरोह...

ओरमांझी फायरिंग मामले में जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा गिरोह का हाथ!

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ormanjhi Firing Case: रांची जिले के ओरमांझी के बिरसा जू के पास फायरिंग मामले (Firing Case) में जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा गिरोह (Gangster Sujit Sinha Gang) की संलिप्तता सामने आई है।

इस घटना की जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली है कि जमीन कारोबारी से सुजीत सिन्हा गिरोह ने रंगदारी (Extortion) की मांग की थी।

हालांकि जमीन कारोबारी ने इस संबंध में न तो पुलिस को जानकारी दी, न ही रंगदारी दी। इसी को लेकर सिन्हा गिरोह के अपराधी जमीन कारोबारी जायसवाल को गोली मारने आए थे।

लेकिन उनके बीच में जायसवाल के दो कर्मचारी आजाद और जावेद अंसारी आ गए और दोनों को गोलियां लग गईं।

जावेद अंसारी के पेट में लगी गोली 

इस मामले को लेकर ओरमांझी थाना में सुजीत सिन्हा और उसके गिरोह के अपराधियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

वहीं फायरिंग में घायल आजाद अंसारी के पैर में और जावेद अंसारी के पेट में गोली लगी है। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

रांची के SSP चंदन कुमार सिन्हा ने रविवार को बताया कि इस मामले में सुजीत सिन्हा और उसके गिरोह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

पुलिस ने गोलीबारी में शामिल अपराधियों की पहचान कर ली है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि ओरमांझी थाना क्षेत्र के बिरसा मुंडा जैविक उद्यान के पास शुक्रवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने आजाद और जावेद अंसारी पर अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें दोनों घायल हो गए थे।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...