Latest Newsबिहार'राज्यसभा' की बात पर नीतीश कुमार ने कहा- ऐसा छपता रहता है

‘राज्यसभा’ की बात पर नीतीश कुमार ने कहा- ऐसा छपता रहता है

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: बिहार विधानपरिषद की 24 सीटों पर हो रहे चुनाव में सोमवार को मतदान करने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सभी सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) जीत रहा है।

राज्य सभा में जाने की बात पर उन्होंने कहा कि कुछ भी छपता रहता है, हम भी आश्चर्य है।

मुख्यमंत्री ने बोचहां उपचुनाव को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि चुनाव प्रचार में वहां हम जाएंगे। दस अप्रैल को वहां मैं दो सभाओं को संबोधित करूंगा।

उन्होंने कहा कि हम एक विधान पार्षद हैं। ऐसे में हम इस चुनाव में वोटर हैं, लिहाजा वोट देने आये हैं। जो भी वोटर हैं, उन्हें तो वोट देना ही चाहिए।

बिहार में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर भी नीतीश ने चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि मामले में सक्रियता के साथ पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। अभी दो दिन पहले ही हमने लॉ एंड ऑर्डर पर समीक्षा की है। काम पुलिस को करना है।

यह तो कोई दावा नहीं कर सकता है कि घटना पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। कुछ न कुछ गड़बड़ करता ही है। जो भी कानूनी कार्रवाई है वह काम तो पुलिस को करनी ही चाहिए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार योगी मॉडल पर बोलने से बचते रहे। उनसे पूछा गया कि बिहार में भी योगी मॉडल पर काम करने की बात कही जा रही है। इस पर मुख्यमंत्री बिना कुछ बोले निकल गए।

बता दें कि बिहार में सत्ताधारी गठबंधन की बड़ी सहयोगी भाजपा की तरफ से लगातार मांग की जा रही है कि बिहार में योगी मॉडल लागू हो। बिना योगी मॉडल के बिहार में अपराध पर लगाम नहीं लग सकता।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...