HomeUncategorizedइस साल प्याज और आलू के उत्पादन में कमी का लगाया गया...

इस साल प्याज और आलू के उत्पादन में कमी का लगाया गया अनुमान, टमाटर के लिए…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Onion and Potato Production: देश में 2023-24 में बागवानी उत्पादन (प्रथम अग्रिम अनुमान) लगभग 355.25 Million Tons होने का अनुमान है।

प्याज (Onion) के उत्पादन में इस बार कमी का अनुमान है। आलू उत्पादन में भी कमी रहेगी जबकि टमाटर उत्पादन में मामूली वृद्धि होगी।

कृषि और किसान कल्याण विभाग (Farmers Welfare Department) ने राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों और अन्य सरकारी स्रोत एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर संकलित विभिन्न बागवानी फसलों के क्षेत्र और उत्पादन के वर्ष 2022-23 के अंतिम अनुमान तथा वर्ष 2023-24 के पहले अग्रिम अनुमान जारी किए हैं।

प्याज:

Drop in onion and potato output; tomato slightly up, shows govt data |  Agriculture - Business Standard

वर्ष 2023-24 में प्याज का उत्पादन (पहला अग्रिम अनुमान) पिछले वर्ष के लगभग 302.08 लाख टन के उत्पादन की तुलना में लगभग 254.73 लाख टन होने की संभावना है।

इसका कारण महाराष्ट्र में 34.31 लाख टन, कर्नाटक में 9.95 लाख टन, आंध्र प्रदेश में 3.54 लाख टन और राजस्थान में 3.12 लाख टन उत्पादन में कमी है। 2021-22 में 316.87 लाख टन उत्पादन की तुलना में 2022-23 में उत्पादन (अंतिम अनुमान) 302.08 लाख टन होने का अनुमान है।

आलू:

Gujarat govt announces Rs 330 crore package for transport and storage of  potatoes and onions - The Economic Times

2023-24 में आलू का उत्पादन (पहला अग्रिम अनुमान) लगभग 589.94 लाख टन होने की उम्मीद है जबकि पिछले साल यह लगभग 601.42 लाख टन था, जिसका कारण पश्चिम बंगाल में पिछले वर्ष की तुलना में आई कमी है। 2021-22 के लिए अनुमानित 561.76 लाख टन की तुलना में 2022-23 में उत्पादन (अंतिम अनुमान) लगभग 601.42 लाख टन होने का अनुमान है।

टमाटर:

Tamatar ki kheti | टमाटर की खेती | Tomato farming | tamatar ki kheti kaise  Karen - YouTube

टमाटर का उत्पादन पिछले साल के लगभग 204.25 लाख टन की तुलना में लगभग 208.19 लाख टन होने की उम्मीद है, जो 1.93 प्रतिशत लाख टन की वृद्धि है। 2022-23 में उत्पादन (अंतिम अनुमान) लगभग 204.25 लाख टन होने का अनुमान है जबकि 2021-22 में 206.94 लाख टन था।

मुख्य रूप से केला, नारंगी और आम के उत्पादन में वृद्धि के कारण फलों का उत्पादन 112.08 मिलियन टन तक पहुंचने की उम्मीद है। सब्जियों का उत्पादन लगभग 209.39 मिलियन टन होने का अनुमान किया गया है। पत्तागोभी, फूलगोभी, कद्दू, साबूदाना, टमाटर और अन्य सब्जियों के उत्पादन में वृद्धि की उम्मीद है।

फलों का उत्पादन 2022-23 (अंतिम अनुमान) में 110.21 मिलियन टन होने का अनुमान है, जिसका मुख्य कारण सेब, केला, अंगूर, आम और तरबूज के उत्पादन में बढ़ोतरी है। सब्जियों का उत्पादन 2021-22 में 209.14 मिलियन टन से बढ़कर 2022-23 में 212.55 मिलियन टन (अंतिम अनुमान) हो गया है। इसका मुख्य कारण मिर्च (हरी), प्याज, मूली, साबूदाने और टमाटर को छोड़कर सभी सब्जियों में दर्ज की गई वृद्धि है।

spot_img

Latest articles

रिम्स में जल्द बेहतर सुविधाएं: मरीजों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलने की तैयारी

Better Facilities at RIMS Soon: रिम्स में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए...

रिम्स में लैब टेक्नीशियन की अस्थायी भर्ती, 13 दिसंबर को होगा वॉक-इन इंटरव्यू

Temporary Recruitment of Lab Technician in RIMS: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में मल्टी-डिसिप्लिनरी रिसर्च...

रांची में कचरा प्रबंधन होगा मजबूत, खादगढ़ा बस टर्मिनल में बनेगा नया MRF सेंटर

Ranchi to Strengthen Waste Management : रांची में कचरा मैनेजमेंट (Waste Management) को बेहतर...

खबरें और भी हैं...

रिम्स में जल्द बेहतर सुविधाएं: मरीजों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलने की तैयारी

Better Facilities at RIMS Soon: रिम्स में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए...

रिम्स में लैब टेक्नीशियन की अस्थायी भर्ती, 13 दिसंबर को होगा वॉक-इन इंटरव्यू

Temporary Recruitment of Lab Technician in RIMS: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में मल्टी-डिसिप्लिनरी रिसर्च...