Homeझारखंडझारखंड में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा, गरज और वज्रपात...

झारखंड में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा, गरज और वज्रपात की चेतावनी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

IMD orange alert for Jharkhand : झारखंड में रविवार को मौसम विभाग ने पूरे राज्य के लिए तेज हवाओं, मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विशेष रूप से राज्य के दक्षिणी क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

विभाग ने बताया कि सुबह से दोपहर तक गर्मी का असर बना रहेगा, लेकिन शाम को तेज हवाओं और बारिश के बाद मौसम सुहावना हो जाएगा। शनिवार को रांची को छोड़कर सिमडेगा, रामगढ़ और संताल परगना के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ मेघ गर्जन हुई और हल्की बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने 22 अप्रैल तक राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं, मेघ गर्जन और छिटपुट बारिश की संभावना जताई है। इसके लिए 22 अप्रैल को येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। लोगों से सतर्क रहने और खुले स्थानों, पेड़ों या बिजली के खंभों के पास न रहने की सलाह दी गई है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...